Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लातेहार: कार से 45 किलोग्राम गांजा बरामद, एक गिरफ्तार

Ashish Tagore Latehar: पुलिस ने एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूके-07बीके-0347) से 45.1 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. गांजा उक्त कार के पिछली सीट में एक बैग में था. बैग में कुल 45 पैकेट में उक्त गांजा रखा गया था. बाजार में इसका मूल्य 22.55 लाख रुपए है. एसपी अंजनी अंजन ने यह जानकारी प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सूचना मिली थी कि एक स्विफ्ट डिजायर कार में मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है. सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन कर सदर थाना के सामने वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन के तकरीबन 11.45 बजे उक्त कार रांची की ओर से आती दिखाई पड़ी. पुलिस बैरिकेडिंग देख कर कार चालक ने कार को पहले ही रोक दिया और उसमें सवार लोग वहां से भागने लगे. भागने के क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया. पूछ जाने पर उसने अपना नाम सुनील कुमार और पता केडा कॉलनी वार्ड नंबर पांच थाना रुद्रपुर जिला ऊधमसिंह नगर, उत्तराखंड बताया. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में लातेहार थाना में कांड संख्या 139/2024 दर्ज किया गया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ अरविंद कुमार, पुअनि प्रमोद कुमार सिन्हा, भागीरथ पासवान व कृष्णपाल सिंह, सअनि रविंद्र महली, आरक्षी रामकिशोर उरांव, संजय कुमारव उपेंद्र सिंह शामिल थे. गुरुवार की रात मेन रोड में लावारिश हालत में दिखी थी कार प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो जिस कार को पुलिस शुक्रवार को वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ने का दावा कर रही है, उस कार को गुरुवार की रात लातेहार के मेन रोड में प्राचीन देवी मंदिर के पास लावारिस हालत में संध्या पांच बजे ही देखा गया था. स्थानीय सोशल मीडिया में भी इस खबर को प्रसारित किया गया था. सूचना के अनुसार रात में ही पुलिस मौके पर पहुंच कर उक्त कार की तलाशी ली थी. इसे भी पढ़ें -  संजय">https://lagatar.in/sanjay-rauts-sensational-allegation-conspiracy-happening-on-foreign-soil-rahul-gandhi-may-be-attacked/">संजय

राउत का सनसनीखेज आरोप, विदेशी धरती पर हो रही साजिश …राहुल गांधी पर हो सकता है हमला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही