Search

 
 
 

अप्रैल में मिले संक्रमितों में 45 फीसदी की उम्र 30-45 के बीच, 50 फीसदी मृतकों की उम्र 40 से 60 साल

 

Saurabh Shukla

Ranchi : सूबे में कोरोना की स्थिति लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

भयावह होती जा रही है. सिर्फ अप्रैल महीने में करीब 42 हजार कोरोना संक्रमित मिले हैं. वहीं 440 संक्रमितों की मौत हो गयी है. पिछले एक सप्ताह में प्रति दिन मरने वाले मरीजों की संख्या औसतन 45 है. मतलब यह आसानी से समझा जा सकता है कि स्थिति कितनी भयावह है. राज्य में अप्रैल महीने में मिलने वाले 45 फीसदी मरीजों की उम्र 30 से 45 वर्ष के करीब है. वहीं संक्रमण से मरने वाले 50 फीसदी मरीजों की उम्र 40 से 60 वर्ष है. 30 से कम वर्ष के मृतकों का आंकड़ा एक फीसदी से भी कम है.

पांच दिनों से 3800 से अधिक मरीज प्रतिदिन

बता दें कि पिछले पांच दिनों में नये संक्रमित मरीजों की संख्या प्रतिदिन 3800 से अधिक है. यह आंकड़ा लगातार">https://lagatar.in/">लगातार

बढ़ता जा रहा है. गुरुवार को सबसे अधिक रिकॉर्ड 7595 मरीज मिले थे. सबसे अधिक मरीज राज्य के राजधानी रांची में मिल रहे हैं. मरीजों के मिलने की संख्या देखकर और बेड की कमी को ही देखते हुए राज्य सरकार ने लॉकडाउन करने का निर्णय ले लिया है.

राज्य के 70 फीसदी से अधिक संक्रमित मरीज होम आइसोलेशन में

राज्य में वर्तमान में 40942 एक्टिव मरीज हैं. पर मात्र 30 फीसदी लोगों को ही बेड उपलब्ध हो पा रहा है. रांची में विभिन्न अस्पतालों में करीब 4800 बेडों में मरीज हैं. बेड की संख्या प्राइवेट और सरकारी दोनों तरह के अस्पतालों में बढ़ायी जा रही है, पर बहुत की तेजी के साथ बेड फुल हो जा रहे हैं. एक अनुमान के अनुसार, राज्य में अब भी 70 फीसदी से अधिक मरीज होम आइसोलेशन में हैं.

संक्रमण से मरने वाले सबसे अधिक जमशेदपुर के

संक्रमण से मरने वालों की सबसे अधिक संख्या जमशेदपुर जिला का है. जमशेदपुर में अब तक 459 संक्रमितों की मौत हुई है. रांची के 418 मरीजों की मौत अबतक हो चुकी है. उसके बाद धनबाद के 170. अन्य जिलों में मृतकों का आंकड़ा 70 से कम है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही