Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड पुलिस के 45 पुलिस पदाधिकारी ACP और MACP के लिए पाए गए योग्य

Advertisement
Advertisement
Ranchi : झारखंड पुलिस के 45 पुलिस पदाधिकारी एसीपी और एमएसीपी के लिए योग्य पाए गए हैं. गौरतलब है कि बीते 13 अगस्त को एसीपी और एमएसीपी योजना के लाभ की स्वीकृति प्रदान के लिए महानिदेशक चयन परिषद स्क्रीनिंग समिति की बैठक हुई थी. इस बैठक में 45 पुलिस पदाधिकारी को एसीपी और एमएसीपी योजना के लाभ की स्वीकृति के लिए योग घोषित किया गया है. इसे लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा झारखंड पुलिस अकादमी हजारीबाग के प्राचार्य और पलामू, चाईबासा, दुमका, हजारीबाग, बोकारो, एसटीएफ, सीआईडी और एसीबी के डीआईजी को आदेश दिया गया है. आदेश में कहा गया है कि इस मामले में सभी प्रकार की अग्रतर कार्रवाई विभागीय आंतरिक वित्तीय सलाहकार की सहमति प्राप्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय अपेक्षित आदेश निर्गत होने के पश्चात किया जाए. इसे भी पढ़ें - ">https://lagatar.in/former-cji-sa-bobde-met-rss-chief-mohan-bhagwat-also-news-of-going-to-hedgewars-house/">

 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से मिले पूर्व CJI एसए बोबडे,  हेडगेवार के घर जाने की भी खबर

झारखंड पुलिस के 45 पुलिस पदाधिकारी पाए गए योग्य

45 पुलिस पदाधिकारी एसीपी और एमएसीपी के लिए योग्य पाए गए हैं. जिनमें इंस्पेक्टर रैंक के रविंद्र प्रसाद सिंह, वासुदेव साह, रामचंद्र साहू (रिटायर), मारकंडे बानरा (रिटायर), मदन कुमार शर्मा, विवेकानंद सिंह, राजेश कुमार सिंह, रणविजय शर्मा, राकेश कुमार, राजेंद्र कुमार दास, हीरालाल महतो, पास्कल टोप्पो, सुषमा कुमारी, राजन कुमार, संतोष कुमार सुमन, कृष्ण मुरारी, रामेश्वर प्रसाद, अनिल एक्का, सुजीत राय, वीरेंद्र लाल ठाकुर, किशन दास, आनंद कुमार झा, जोसेफ फ्रांसिस तिर्की, महेश्वर प्रसाद रंजन, अटल सैंडिल, रविकांत प्रसाद, बंदी राम टोप्पो, मोहम्मद फारुख, अनिल कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिन्हा, बाल्मिकी सिंह (रिटायर), गिरीश देव पांडेय(रिटायर), सुबोध कुमार श्रीवास्तव (रिटायर), देवनंदन तिवारी (रिटायर), सुबोध कुमार यादव चंद्रिका प्रसाद. एसआई रैंक में विजय कुमार सिंह (मृत), चंद्र मोहन पांडे(रिटायर), अमीर तांती, दामोदर राम, महादेव यादव (रिटायर), एएसआई रैंकमें अर्जुन प्रसाद सिंह (रिटायर), डीएसपी रैंक में चंदेश्वर प्रसाद (रिटायर), परिचारी प्रवर रैंक में विजय नारायण चौधरी और आलोक हेमरोम शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -पंचायत">https://lagatar.in/panchayat-elections-only-voters-who-have-enrolled-in-electoral-rolls-by-january-15-2021-will-be-candidates/">पंचायत

चुनाव: 15 जनवरी 2021 तक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने वाले वोटर ही होंगे उम्मीदवार
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही