Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

45 साल के व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम से किया दुराचार, हालत गंभीर

Dhanbad: 45 वर्षीय व्यक्ति ने एक बार फिर से कोयलांचल की धरती को शर्मशार किया है. कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में शनिवार शाम एक अधेड़ व्यक्ति ने 5 वर्षीय मासूम के साथ दुराचार की घटना को अंजाम दिया. घटना के वक्त बच्ची घर में अकेले थी. उक्त बच्ची के घर आरोपी का पूर्व से आना जाना था. शनिवार को बच्ची को घर में अकेला देख आरोपी ने उसके साथ दुराचार किया. बताया जाता है कि आरोपी के द्वारा बच्ची को बहला फुसला कर घटना को अंजाम दिया गया. जब बच्ची दर्द से चिल्लाने लगी, तब आरोपी डर कर भाग गया. कुछ देर बाद जब परिजन घर लौटे तो घटना की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी रियाज़ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. आरोपी दो बच्चों का बाप है. इस संबंध में कतरास थानेदार रंधीर सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है. आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही