Beijing : खबर है कि 47 देशों ने संयुक्त बयान जारी कर चीन के पश्चिमी शिनजियांग प्रांत में वीगर मुसलमानों के साथ दुर्व्यवहार के मामले में चिंता जताई है. इन सभी देशों ने मांग की है कि संयुक्त राष्ट्र की मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचेलेट वहां की स्थिति पर लंबे समय से लंबित रिपोर्ट प्रकाशित करें. बता दें कि मिशेल ने पिछले माह शिनजियांग की यात्रा की थी, लेकिन कहा जा रहा है कि यात्रा की रिपोर्ट तैयार होने के बावजूद अभी तक प्रकाशित नहीं की गयी है. अलजजीरा की एक रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्र में डच राजदूत पॉल बेकर्स ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में कहा, हम शिनजियांग में वीगर मुसलमानों के मानवाधिकार की स्थिति के बारे में गंभीर रूप से चिंतित हैं. इसे भी पढ़ें : उत्तर">https://lagatar.in/demand-for-ban-on-bulldozer-action-in-uttar-pradesh-hearing-on-jamiats-petition-in-sc-today/">उत्तर
प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की मांग, जमीयत की याचिका पर आज SC में सुनवाई
योजना : दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी और सड़कों को किया जाम
प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई पर रोक की मांग, जमीयत की याचिका पर आज SC में सुनवाई
बेकर्स ने शिनजियांग से सामने आयी रिपोर्टों का जिक्र किया
जानकारी के अनुसार 47 देशों द्वारा जारी संयुक्त बयान देते हुए बेकर्स ने शिनजियांग से सामने आयी कई विश्वसनीय रिपोर्टों का जिक्र किया. रिपोर्टों से जानकारी सामने आयी कि चीन ने दस लाख से अधिक वीगर और अन्य मुस्लिम अल्पसंख्यकों को मनमाने ढंग से हिरासत में लेकर रखा है. आरोप है कि डिटेंशन सेंटर्स में वीगरों के मानवाधिकारों का हनन किया जाता है. चीन के अनुसार उसने सेंटर्स बनाये हैं, लेकिन ये सेंटर्सकट्टरपंथ से लड़ने के लिए बनाये गये वोकेशनल स्किल्स ट्रेनिंग सेंटर हैं. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-students-riot-arson-stone-pelting-and-roads-were-blocked-in-bihar-for-the-second-day-as-well/">अग्निपथयोजना : दूसरे दिन भी बिहार में छात्रों का बवाल, आगजनी, पत्थरबाजी और सड़कों को किया जाम
Leave a Comment