Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद के 46 प्रतिशत पुरुषों को कैंसर का खतरा

Advertisement
Advertisement
Dhanbad :  धनबाद [Dhanbad] के 15 साल से अधिक उम्र के 45.7 प्रतिशत पुरुष किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करते हैं. महिलाएं तंबाकू का कम सेवन करती हैं. 15 साल से अधिक उम्र की 9.6 प्रतिशत महिलाएं तंबाकू का सेवन करती हैं. नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (एनएफएचएस) की रिपोर्ट में ऐसा कहा गया है.

तंबाकू का सेवन करने वाले 58 प्रतिशत पुरुषों को कैंसर 

सर्वे के अनुसार धनबाद समेत पूरे देश में 100 में 58 ऐसे पुरुष मरीज होते हैं, जो तंबाकू के बहुत ज्यादा सेवन के कारण कैंसर जैसी बीमारी की जद में आ जाते हैं. इनमें मुंह, गला और फेफड़ा के कैंसर रोगी ज्यादा होते हैं. महिलाएं तंबाकू का सेवन कम करती हैं, इस कारण कैंसर का शिकार कम बनती हैं. तंबाकू का सेवन करने वाली 100 में 15 महिलाओं को  मुंह, गला और फेफड़े का कैंसर होता है.

तंबाकू से बचो, जागरुकता रैली निकाल कर दिया संदेश 

इधर, 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सदर अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मचारियों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया. सिविल सर्जन डॉ श्याम किशोर कांत ने स्वास्थ्य अधिकारी और कर्मचारियों को तंबाकू उत्पाद का सेवन नहीं करने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह के बाद सदर अस्पताल से जागरुकता रैली निकाली गई. यह भी पढ़ें : एसबीआई">https://lagatar.in/deoghar-robbery-of-more-than-16-lakhs-in-broad-daylight-in-sbi-sirsa-branch/">एसबीआई

सिरसा ब्रांच में दिनदहाड़े 16 लाख से अधिक की लूट [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही