Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप द्वारा छिपा कर रखे गए 4720 राउंड गोली और हथियार बरामद

Khunti : पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप द्वारा छिपा कर रखे गए भारी मात्रा में गोली और हथियार बरामद हुआ है. एसपी अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए तोरपा थाना क्षेत्र के कोटेगार और गोहारोम में छिपा कर रखे गए 4720 राउंड जिंदा गोली, 35 पीस डेटोनेटर, छह पिस्टल का मैगजीन समेत कई अन्य सामान बरामद किया है. इस दौरान पुलिस टीम ने दो सक्रिय पीएलएफआई उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार उग्रवादियों में ललित शर्मा और शिवनारायण सिंह शामिल है.

गोली और विस्फोटक को दूसरे जगह छिपाने जा रहे थे उग्रवादी

खूंटी एसपी अमन कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो सक्रिय उग्रवादी सुप्रीमो दिनेश गोप द्वारा छिपाये कारतूस, विस्फोटक समेत अन्य सामानों को दूसरे जगह पर छिपाने जा रहा है. जिसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उस जगह पर छापेमारी कर दोनों को रंगेहाथ पकड़ा और उनकी निशानदेही पर गोली और विस्फोटक को बरामद किया है.

दिल्ली से पकड़ा गया था दिनेश गोप

पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप दिल्ली से गिरफ्तार हुआ था. इंटेलिजेंस ब्यूरो के सहयोग से एनआईए और झारखंड पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर दिनेश गोप को गिरफ्तार किया. दिनेश गोप के ऊपर झारखंड पुलिस ने 25 लाख का इनाम घोषित किया था.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही