Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की स्वदेश वापसी तय

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हस्तक्षेप के बाद ट्यूनीशिया में फंसे झारखंड के 48 प्रवासी कामगारों की वापसी सुनिश्चित हो गई है. साथ ही, उनका बकाया पारिश्रमिक भुगतान भी प्रारंभ हो गया है.

 

कंपनी लार्सेन एंड टुब्रो लिमिटेड ने अब तक 30 लाख रुपये का भुगतान किया है और सभी कामगारों की हवाई टिकट की व्यवस्था कर दी है. ये सभी प्रवासी 4, 5 और 6 नवंबर को भारत लौटेंगे. मुख्यमंत्री को इन प्रवासियों के फंसे होने की जानकारी ट्विटर के माध्यम से मिली थी. उन्होंने तुरंत मामले को राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष को भेजा.

 

जानकारी के अनुसार, ये कामगार हजारीबाग (19), गिरिडीह (14) और बोकारो (15) जिलों के निवासी हैं, जो पीसीएल प्रेम पावर कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में कार्यरत थे. पिछले तीन महीनों से वेतन नहीं मिलने के कारण वे आर्थिक संकट में थे.

 

राज्य प्रवासी नियंत्रण कक्ष ने भारत सरकार और कंपनी के सहयोग से त्वरित कार्रवाई की, जिससे अब उनकी सुरक्षित घर वापसी और वेतन भुगतान दोनों संभव हो सके हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही