Search

 
 
 

बोकारो स्टील प्लांट के ऑपरेशन गैरेज विभाग के 49 कर्मचारियों की हुई पदोन्नति

 

नई प्रमोशन पॉलिसी का मिला लाभ

Bokaro : बोकारो स्टील प्लांट के ऑपरेशन गैरेज विभाग में नई पॉलिसी के तहत 22 सितंबर शुक्रवार को 49 कर्मचारियों की पदोन्नति हुई. इसम 35 कर्मचारी ऑपेरेटिव पद पर पदोन्नत हुए. यह जानकारी बोकारो स्टील राष्ट्रीय मज़दूर संघ के महामंत्री विनोद कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 25-30 वर्षों से जो पदोन्नति पॉलिसी थी, उसके तहत ऑपरेशन गैरेज  के बहुत से कर्मचारी 4- 5 वर्षों से ऑपेरेटिव बनने की प्रतीक्षा में थे. नई पदोन्नति पॉलिसी नें सभी के सपनों को साकार कर दिया. भविष्य में पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों में आशा जगी है. ओपरेशन गैरेज के इतिहास में आज तक इतने बड़े पैमाने पर गैरेज के कर्मचारी आॉपरेटिव के पद पर पदोन्नत कभी नहीं हुए थे. कर्मचारियों नें नई पदोन्नति पॉलिसी की प्रसंशा की. इसे लागू कराने के कार्मिक विभाग के मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक संकार्य  व अन्य अधिकारियों के प्रति आभार जताया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-ayushman-bhava-fair-on-26th-in-pirtand-block/">गिरिडीह

: पिरटांड़ प्रखंड में आयुष्मान भव मेला 26 को [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही