Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि सहित 5 गिरफ्तार, प्रमुख के चुनाव को प्रभावित करने का लगा आरोप

Advertisement
Advertisement
Arun Kumar Garhwa : गढ़वा जिले में प्रमुख का चुनाव हो रहा है. चुनाव को प्रभावित करने का आरोप विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के प्रतिनिधि सहित 5 लोगों पर लगा है. पुलिस ने विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने इनके पास से दो लाख रुपये नकद बरामद किये हैं. पुलिस ने बताया कि अजय सिंह के अलावे विजय राम, सुनित दुबे, जयप्रकाश मेहता व शंभूनाथ पाण्डेय को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी पर प्रमुख पद के प्रत्याशी पंसस ममता देवी के पक्ष में कांडी प्रखंड के निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों के पास जाकर पैसा बांटने व भय पैदा करने का आरोप है. पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/corona-cases-increased-once-again-in-jharkhand-18-new-patients-found-in-24-hours-number-of-infected-was-65/">झारखंड

में एक बार फिर बढ़े कोरोना के मामले, 24 घंटे में मिले 18 नये मरीज, संक्रमितों की संख्या हुई 65
इसे भी पढ़ें - दो">https://lagatar.in/break-on-heavy-fall-of-two-days-sensex-up-63-points-nifty-close-to-16000/">दो

दिनों की भारी गिरावट पर लगा ब्रेक, सेंसेक्स में 63 अंकों की तेजी, निफ्टी 16000 के करीब

कांडी थाना में 99500 रूपये जमा की

पुलिस ने बताया कि कांडी प्रखंड की एक पंचायत समिति सदस्य तारा देवी ने उपरोक्त सभी लोगों पर जबरदस्ती पैसा देकर वोट देने और वोट नहीं देने पर जान से मारने संबंधी शिकायत की थी. उन्होंने आरोपियों द्वारा जबरदस्ती दिये गये 99500 रूपये भी कांडी थाना में जमा की है. इसे भी पढ़ें - झारखंड">https://lagatar.in/monsoon-knocked-in-jharkhand-rain-in-the-capital-since-morning-relief-from-heat/">झारखंड

में मानसून ने दी दस्तक! सुबह से राजधानी में हो रही बारिश, गर्मी से मिली राहत

सभी गिरफ्तार लोगों के पास से पैसे भी बरामद किये गये 

शिकायत के आलोक में पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर उक्त सभी आरोपियों को एक लाख पांच हजार पांच सौ रूपये व दो चार पहिया वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर संजय कुमार खाखा, एस आई सुमन शर्मा, एस आई स्वामी रंजन ओझा, पुलिस कर्मी अविनाश द्विवेदी सहित अन्य जवान शामिल थे. इसे भी पढ़ें - छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/good-news-from-chhattisgarh-rahul-trapped-in-borewell-in-janjgir-champa-for-105-hours-was-rescued/">छत्तीसगढ़

से अच्छी खबर, जांजगीर चांपा में 105 घंटे से बोरवेल में फंसे राहुल को सुरक्षित बाहर निकाला गया [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही