Search

रांची: मैक्लुस्कीगंज में कंटेनर में आगजनी करने वाले 5 अपराधी गिरफ्तार

Ranchi: रांची के मैक्लुस्कीगंज में एसआइपीएल की साइट पर हमला कर कंटेनर में आगजनी करने वाला पांच अपराधी गिरफ्तार हुआ है. जिनमें रवि मुंडा, महेश उरांव, रूपेश पाहन, दिनेश उरांव और अनीश केरकेट्टा शामिल है. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, एक देसी कट्टा, छह राउंड गोली समेत अन्य सामान बरामद हुआ है. एसएसपी चंदन सिन्हा ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.

रंगदारी नहीं देने पर घटना को दिया गया अंजाम

गिरफ्तार अपराधियों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि ठेकेदार से दो लाख की रंगदारी की मांग की गई थी. जिसके बाद ठेकेदार द्वारा बीस हजार रंगदारी देने का बाद तय हुआ था. ठेकेदार के द्वारा वह भी पैसा हम लोगों को नहीं दिया गया. जिससे गुस्सा होकर आगजनी की घटना को अंजाम दिया इस घटना में कई अन्य अपराधी शामिल है जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें -सीता">https://lagatar.in/vidhansabha-speaker-has-not-yet-accepted-sita-sorens-resignation/">सीता

सोरेन का इस्तीफा अब तक स्वीकार नहीं

क्या है मामला

मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के दुल्ली स्थित करम कोचा में बीएसएनएल के लिए ऑप्टिकल फाइबर बिछानेवाली कंपनी एसआइपीएल की साइट पर 28 मई देर रात हथियारबंद अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की और एक कंटेनर में आग लगा दी थी. इस दौरान डर से कंटेनर में छुपा मजदूर जिंदा जल गया. उसकी पहचान बिहार के औरंगाबाद जिले के मदनपुर स्थित छल्लीदोहर गांव निवासी संजय भुइयां (25) के रूप में हुई थी. आगजनी में कंटेनर के अंदर रखी एचडीडी मशीन, डीजी ट्रैकर सहित करोड़ों के अन्य सामान जल गये थे. घटना के बाद अपराधी वहां से नारेबाजी करते हुए निकल गये.

ऑनलाइन जुआ खेलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

वहीं ऑनलाइन जुआ खेलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. एसएसपी चंदन सिन्हा के निर्देश पर पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए मास्टरमाइंड समेत आठ लोगों गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुए लोगों में मास्टरमाइंड दीपक टंडन के अलावे शुभम कुमार, विनय कुमार, निरज कुमार रजवार, विकाश कुमार, सागर कुमार और आदित्य कुमार शामिल है. एक अवैध पिस्टल, और 13 भिन्न-भिन्न व्यक्तियों का एटीएम कार्ड बरामद हुआ. मास्टरमाइंड दीपक टंडन की गिरफ्तारी मोरहाबादी मैदान के पास हुई, उसके निशानदेही पर अलग अलग जगहों से बाकी लोगे को गिरफ्तार किया गया. एसएसपी ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी.
इसे भी पढ़ें - पलामू:">https://lagatar.in/dead-body-of-young-man-found-in-panki/">पलामू:

पांकी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp