Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लूटपाट की योजना बनाते नाबालिग समेत 5 अपराधी धराये

Advertisement
Advertisement
Medininagar : पुलिस ने लूटपाट की योजना बनाते एक नाबालिग समेत 5 अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों में शाहरुख खान, इरशाद खान, मो. शमशाद, मो. मुबारक अंसारी और एक नाबालिग शामिल है. गिरफ्तार अपराधी रामगढ़ थाना क्षेत्र के कुट्टी मोड़ के पास लूटपाट की योजना बना रहे थे. पुलिस कप्तान रिष्मा रमेशन को इसकी गुप्त सूचना मिली. पुलिस कप्तान के निर्देश पर एसडीपीओ सुरजीत कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित कर रामगढ़ थाना प्रभारी प्रभात रंजन और चैनपुर थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने छापेमारी कर सभी को दबोच लिया. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से तीन देसी कट्टा, पांच जिंदा गोली, एक चाकू, एक अस्तूरा और मोबाइल फोन बरामद किया है.

पूर्व में भी लूटपाट की घटना को दे चुके हैं अंजाम 

गिरफ्तार अपराधियों ने पूर्व में भी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया है. कुछ दिन पहले शाहपुर में एक हाइवा से 74 हजार रुपये की लूट हुई थी. उस घटना को इन्हीं अपराधियों ने अंजाम दिया था. पूछताछ में अपराधियों ने कई घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही कई अहम राज उगले हैं. मिले इनपुट के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. इसे भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/tibdewal-grabbed-and-sold-government-land-in-godda-earned-crores-of-rupees/">गोड्डा

में टिबड़ेवाल ने सरकारी जमीन हड़पी- बेची, करोड़ों की कमाई की
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही