Search

 
 
 

कोरोना का कहर : पति की मौत के 5 दिन बाद पत्नी की भी गयी जान, बेटा गंभीर

 

Bermo :  कोरोना की कहर से कई परिवार ने अपने कई सदस्य को खो दिया है. कई परिवार के मुखिया की जान जा चुकी है. तो कई बेटों ने अपने पिता को और पिता ने अपने इकलौते बेटे तक को खो दिया. इस कहर से पूरा देश परेशान है. बेरमो का एक बेटा जो पहले अपने पिता को खो दिया. उसके कुछ दिनों के बाद मां का हाथ भी उसके सर से उठ गया. और वो खुद भी काफी बीमार हैं.

एक ही परिवार के 2 लोगों की 5 दिन में गयी जान

कोरोना महामारी ने एक बेटे के सिर से माता पिता दोनों का छाया छिन लिया है. यह घटना बेरमो अनुमंडल के बोकारो थर्मल में घटी है. वैसे तो विद्युत नगरी बोकारो थर्मल में कोरोना महामारी से दर्जनों लोगों की मौत हो चुकी है. लेकिन एक घर में पांच दिन के अंदर एक बच्चे के माता पिता का निधन हो गया. जबकि वह बच्चा खुद भी बीमार है और जिन्दगी की जंग लड़ रहा है.

कोरोना ने माता - पिता दोनों को छिना

बोकारो थर्मल के जीएम कॉलोनी निवासी राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह 45 वर्ष का निधन 30 अप्रैल को हो गया. बताया जाता है कि वह होम क्वारंटिन में था और घर पर ही चिकित्सक के सलाह पर दवा ले रहा था. अचानक रात को उसकी स्थिति खराब हो गई. तत्काल उसे डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उसके निधन के पांच दिन भी नही गुजरे थे कि उसकी पत्नी अर्चना देवी का भी निधन हो गया. वह रामगढ के नई सराय अस्पताल में इलाजरत थी. विडबंना यह है कि उसका 14 साल का लडका है वह भी बीमार है और उसका भी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही