Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह सदर अस्पताल में 5 जनरेटर व 2 सोलर सिस्टम, फिर भी टॉर्च की रोशनी में इलाज

Advertisement
Advertisement
Giridih : गिरिडीह (Giridih) जिला बीस सूत्री के उपाध्यक्ष सह झामुमो जिला अध्यक्ष संजय सिंह ने 7 सितंबर पार्टी को कार्यकर्ताओं के साथ सदर अस्पताल का जायजा लिया. सिविल सर्जन डॉ. एसपी मिश्रा के साथ उनके कार्यालय कक्ष में देर तक वार्ता चली. संजय सिंह ने कहा कि अस्पताल में पांच जनरेटर व दो सोलर सिस्टम है, उसके बाद भी डॉक्टरों को टॉर्च की रोशनी में मरीजों का इलाज करना पड़ता है. यह दुखद है. उन्होंने दो टूक कहा कि सीएस साहब ! ऐसा अब नहीं चलेगा. उनके सवालों पर सीएस को जवाब देते नहीं बन रहा था. सिर्फ इतना कहा कि कुछ तकनीकी खराबी के कारण चंद घंटों के लिए अंधेरा रहा. मरीजों को कोई परेशानी नहीं हुई. सीएस ने कहा कि पूर्व में लगा 90 लाख का सोलर सिस्टम लंबे समय से खराब है. इसके लिए एजेंसी पूनम एनर्जी को ब्लैक लिस्टेड किया जा चुका है. वहीं नव्या कंपनी के लगाए सोलर सिस्टम पर अस्पताल प्रबंधन का कोई अंकुश नहीं है, सब कुछ रांची से होता है.

एक्सक्यूज से काम नहीं चलेगा : संजय सिंह

सदर अस्पताल में चिकित्सकों की अनुपस्थिति, साफ-सफाई व खाने के रखरखाव की व्यवस्था पर एतराज जताते हुए बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि अस्पताल की अव्यवस्था के कारण सरकार व स्थानीय विधायक की किरकिरी होती है. विपक्ष को ट्विटर वार का मौका मिलता है. कहा कि सीएस के एक्सक्यूज से काम नहीं चलेगा. साफ-सफाई पर प्रतिमाह 4.13 लाख खर्च हो रहा है, पर चारों ओर गंदगी है. किसी बेड पर चादर नहीं, पुरुष वार्ड में महिला मरीज भर्ती है ऐसी व्यवस्था कब तक कायम रहेगी इसमें सुधार करें.

सहिया व अस्पताल कर्मियों की मनमानी पर लगाएं रोक

उपाध्यक्ष ने चैताडीह स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पर भी नाराजगी जताई. कहा कि वहां भर्ती गर्भवती महिलाएं स्थानीय नर्सिंग होम में पहुंचाई जा रही है. सीएस ऐसी प्रवृत्ति पर रोक लगाएं. लाचार व गरीब लोग ही सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आते हैं. गरीबों का भरोसा न टूटने दें. सहिया व कर्मियों का खेल बंद नहीं हुआ तो वरीय अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा. दौरे में पार्टी नेता शाहनवाज अंसारी, अजीत कुमार आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-karma-puja-is-done-with-pomp-in-the-district/">गिरिडीह

: जिले में कर्मा पूजा धूमधाम से संपन्न [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही