Search

पलामू की खबरें- बाइक-स्कूटी की टक्कर में 5 घायल और भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर शोभायात्रा

Palamu: हुसैनाबाद नगर पंचायत के जपला रेलवे ओवरब्रिज पुल पर बाइक और स्कूटी सवार में टक्कर हो गई. जिसमें तीन घायल हो गए. वहीं दो लोगों को हल्की चोटें आयी. घायलों में एक बाइक सवार व दो स्कूटी सवार शामिल हैं, सभी घायलों का हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज हुआ. जिसमें मनव्वर को एमएमसीएच मेदनीनगर रेफर किया गया है. बताया जा रहा है कि बाइक सवार नशे में थे. जिससे स्कूटी में टक्कर हो गयी, बाइक सवार बड़ेंम बिहार के रहने वाले हैं. वही स्कूटी सवार सरोज कुमार हुसैनाबाद के कामत गांव के रहने वाला है. घटना स्थल पर पहुंची हुसैनाबाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में ले लिया है. ----------

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-54.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पलामू में भगवान परशुराम जन्मोत्सव निकली शोभायात्रा

Palamu: शहर में भगवान परशुराम राम की जन्मोत्सव पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान जय श्री परशुराम के उद्घोष से शहर गूंज उठा. शोभायात्रा में सबसे आगे उंट चल रहा था. जिसके बाद बुलेट पर सवार लड़कियों का ग्रुप मुख्य आकर्षण का केंद्र बना हुआ था. इसके पश्चात ब्राह्मण परिवार शंखनाद करते हुए शंख बजाते हुए चल रहे थे. इसके बाद क्रमबद्ध तरीके से भगवान परशुराम,बजरंग बली,श्रीराम दरबार व महादेव शिव की जीवंत झांकी चल रही थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-39.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> शोभायात्रा में युवा वाहिनी के प्रदेश संरक्षक अर्जुन पांडेय,नीलू मिश्रा, छोटन उपाध्याय,अमीत उपाध्याय,आशीष भारद्वाज, प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी,शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष संतोष तिवारी,प्रदेश कोर कमेटी सदस्य नवीन तिवारी,संजय मिश्रा,बिजू बाबा,राकेश पांडेय, सोनू मिश्रा,फोटू दूबे,रवि ओझा,चंदन तिवारी,ज्ञानेश तिवारी,लल्लू पांडेय,विक्रांत त्रिपाठी,दिलीप तिवारी,मुन्ना दूबे,प्रवीण मिश्रा,सेठ चौबे,रोहित तिवारी,कृष्ण कांत चौबे शामिल हुए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp