Search

 
 
 

मरकच्चो गोली कांड : 20 साल बाद 21 आरोपी बरी, सर्वर खराब, प्रदेश में ठप रही रजिस्ट्री, बाबूलाल को प्रदेश भाजपा की कमान, झामुमो ने साधा निशाना, ...यहां मौत की गोद में पलती है जिंदगी समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : कोडरमा स्थित मरकच्चो थाना गोली कांड में मंगलवार को हजारीबाग न्यायालय का फैसला आया. 20 साल बाद आए फैसले में पूर्व विधायक राजकुमार यादव सहित 21 आरोपियों को बरी कर दिया गया. घटना 23 जनवरी 2003 की है. झारखंड के सभी निबंधन कार्यालयों में सर्वर ठप रहने के कारण मंगलवार को रजिस्ट्री का काम पूरी तरह ठप रहा. रांची में तकनीकी परेशानी की वजह से आधार वेरिफिकेशन समेत रजिस्ट्री के लिए की जाने वाली अन्य ऑनलाइन प्रक्रिया भी पूरी नहीं हुई. इसके कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हो पाई. यही हाल झारखंड के सभी रजिस्ट्री कार्यालयों का रहा. बुधवार को भी रजिस्ट्री कार्यालयों में सुचारू रूप से काम होने पर संशय है. वर्ष 2024 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड की कमान पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी को सौंप दी है. बाबूलाल निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जगह लेंगे. पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी को भाजपा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा ने कड़ी टिप्पणी की है. पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद कुमार पांडेय ने कहा कि झामुमो का इससे कोई लेना-देना नहीं है कि भाजपा अपना प्रदेश अध्यक्ष किसे बनाती है. इससे झामुमो की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा. बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए जद्दोजहद करती झरिया की जनता जमीन के नीचे दहकती आग से भी झुलस रही है. कभी विस्थापन का दर्द, तो कभी गंदी नालियों की दुर्गंध तो कभी रोजमर्रा की समस्याओं से जूझते लोग सड़कों पर उतर प्रदर्शन करने को मजबूर हो रहे हैं मगर सुनने वाला कोई नहीं. किसी ने सुन भी लिया तो दर्द बांटने की जहमत उठाने को कोई तैयार नहीं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-6.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-7.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-5.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-6.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-4.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-5.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-8.jpg"

alt="" width="1034" height="1240" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12-3.jpg"

alt="" width="1037" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही