Search

 
 
 

200 करोड़ बकाया, 2.25 करोड़ का पुल 8 साल से बेकार, तबरेज मॉब लिंचिंग केस :10 को 10-10 साल की सजा, रांची में हत्या, धनबाद में फायरिंग, धधकती झरिया, सुलगती राजनीति समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : झारखंड में 25000 पीडीएस (पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम) दुकानदार हैं, जिन्हें 13 महीने का कमिशन नहीं मिला है. कोविड-19 के दौरान वितरित राशन का कमिशन अब तक बकाया है. इधर, मार्च से जून 2023 के चार माह का भी कमिशन सरकार पर बकाया है. राशन दुकानदारों की मानें, तो राज्यभर के पीडीएस डीलरों के लगभग 200 करोड़ रुपये सरकार के पास बकाया हैं. गढ़वा जिले के रंका प्रखंड स्थित बूढ़ापलास खरसोइया नदी पर वित्तीय वर्ष 2014-15 में एक पुल बनाया गया था. राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर बनाए गए इस पुल की लागत 2 करोड़ 25 लाख रुपये आई थी. जो एप्रोच रोड बना था वह कुछ ही दिनों में धंस चुका है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं. मजबूरन नए पुल से आवागमन बंद हो गया और पुराने जर्जर पुल से शुरू हो गया. 18 जून 2019 को हुए तबरेज मॉब लिंचिंग केस में चार साल बाद फैसला आया है. बुधवार को सरायकेला सिविल कोर्ट के एडीजे 1 अमित शेखर की अदालत ने दस हत्यारों को 10-10 साल की कैद की सजा सुनाई. प्रत्येक पर 17500 रुपये का जुर्माना भी लगाया है. सभी हत्यारे न्यायिक हिरासत में हैं. धारा 304 के तहत दी जाने वाली यह अधिकतम सजा है. राजधानी रांची और कोयलानगरी धनबाद बुधवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठी. रांची में जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड के मुख्य गवाह संजय कुमार की गोली मार कर हत्या कर दी गई. संजय दिवंगत कमल भूषण का अकाउंटेंट भी था. वहीं, धनबाद में चांदमारी कोलियरी के लोडिंग प्वाइंट पर सुबह-सुबह फायरिंग और पथराव हुआ. इसमें कई लोग घायल हो गए. झरिया की आम जनता जहां समस्याओं से जूझ रही है, वहीं राजनीतिक टकराव और वर्चस्व की लड़ाई के लिए भी यह क्षेत्र हमेशा सुर्खियों में रहता है. राजनीति का पहिया यहां एक ही धुरी के इर्द-गिर्द घूमता रहा है. अतीत पर नजर डालें तो झरिया कोयलांचल में लगभग तीन दशक से सूर्यदेव सिंह और उनके भाइयों के परिवार का ही दबदबा रहा है. सिंह मेंशन और रघुकुल किसी जमाने में एकजुट हुआ करते थे. हाल के कुछ वर्षों में परिवार बिखरने लगा. दिन गुजरते गए और रिश्तों की खाई भी गहरी होती गई. एक परिवार सिंह मेंशन तो दूसरा रघुकुल के नाम से अपनी विरासत को आगे बढ़ाने में जुटा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/1-9.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/2-10.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/3-7.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/4-8.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/5-6.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/6-7.jpg"

alt="" width="1041" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/8-10.jpg"

alt="" width="1600" height="1225" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/12-5.jpg"

alt="" width="1025" height="1600" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही