Search

 
 
 

5 लाख स्टूडेंट्स कर रहे J-TET का इंतजार, जल्द फैसला ले सरकार- रघुवर

 

2016 के बाद झारखंड में नहीं हुई जे टेट की परीक्षा

Ranchi: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने जेटेट परीक्षा के शीघ्र आयोजन की मांग की है. उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान 2016 में जेटेट परीक्षा आयोजित की गयी थी. इसमें 50 हजार से ज्यादा अभ्यर्थी पास हुए थे. इसके बाद लगभग 30 हजार शिक्षकों की नियुक्ति भी की गयी. इस बीच 2021 तक लगभग 5 लाख छात्र-छात्राओं ने शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स (D.El.ED, B.Ed) को पूरा कर जेटेट के लिए योग्यता हासिल कर ली है. लेकिन परीक्षा के आयोजन न होने से उनका भविष्य अंधकारमय बना हुआ है. उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जल्द से जल्द जेटेट परीक्षा कराने की मांग की.

90 हजार शिक्षकों के खाली पद को जल्द भरा जाए

रघुवर दास ने कहा कि राज्य में 90 हजार शिक्षकों के पद खाली हैं. इनके भरने की प्रक्रिया भी यथाशीघ्र शुरू की जानी चाहिए. इससे स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा किया जा सकेगा. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने हाल ही में योग्यता परीक्षा के लिए समयावधि की बाध्यता को समाप्त कर इसे जीवनपर्यंत कर दिया है. ऐसे में झारखंड सरकार भी इस निर्णय को तुरंत लागू करे.

इसे भी पढ़ें-कोरोना">https://lagatar.in/9-ministers-and-19-mps-were-laggy-in-helping-corona-victims-kunal-shadangi-and-sita-soren-at-the-fore/84503/">कोरोना

पीड़ितों की मदद में फिसड्डी रहे 9 मंत्री और 19 सांसद, कुणाल षाडंगी और सीता सोरेन सबसे आगे

पारा शिक्षकों की नियमावली जल्द लागू हो

उन्होंने कहा कि पारा शिक्षक भी राज्य सरकार से अपनी मांगों के लिए लगातार आंदोलन कर रहे हैं. हमारी सरकार ने पारा शिक्षकों के लिए एक कमेटी बनाकर नियमावली तैयार की थी, जिसमें पारा शिक्षक संघ की भी सहमति थी. इसे भी सरकार कैबिनेट की बैठक में लाकर तुरंत लागू करे. इससे बड़ी संख्या में पारा शिक्षकों को राहत मिलेगी.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही