पिपरवार में छलका पुल धंसा, कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप
Ranchi: पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र अंतर्गत अशोका कोल परियोजना से आरसीएम साइडिंग राय तक कोयले की ट्रांसपोर्टिंग बंद हो गई. दरअसल, सोमवार दोपहर 3.30 बजे सपही नदी पर निर्मित छलका पुल धंस गया. इस वजह से कोयले की ट्रांसपोर्टिंग ठप हो गई. अशोका परियोजना से आरसीएम साइडिंग राय तक प्रतिदिन 6000 टन कोयले की ढुलाई होती है. जिसके कारण आरसीएम साइडिंग से प्रतिदिन रेलवे के माध्यम से देश के अन्यत्र पावर प्लांट में भेजे जाने वाले कोयले की सप्लाई पर असर पड़ने लगा है. इसे लेकर परियोजना निदेशक संजय कुमार ने कहा कि छलका पुल धंसने से ट्रांसपोर्टिंग ठप गई है. इसे दुरुस्त करने में कम से कम 15 दिनों का समय लगेगा. पुल बनने के बाद ही ट्रांसपोर्टिंग का काम शुरू हो पाएगा. इससे सीसीएल और रेलवे को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा. --------बीएसएस फुटबॉल प्रतियोगिताः जराटोंगरी की टीम ने कप पर जमाया कब्जा
Ranchi: किचटो पंचायत स्थित बन्हे में बीएसएस क्लब द्वारा आयोजित 15 दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के खिताब पर जराटोंगरी फुटबॉल क्लब की टीम ने कब्जा जमा लिया. इस मुकाबले में जराटोंगरी फुटबॉल क्लब की टीम ने राय फुटबॉल क्लब की टीम को 1-0 से पराजित किया. इसके साथ ही इस प्रतियोगिता का विजेता जराटोंगरी फुटबॉल क्लब की टीम बनने का गौरव प्राप्त किया. वहीं उपविजेता राय फुटबॉल क्लब की टीम रही. फाइनल प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण के मुख्य अतिथि जेबीकेएसएस के केंद्रीय सदस्य विकास महतो रहे. तृतीय स्थान शिव फुटबॉल क्लब बुंडू एवं चतुर्थ स्थान पर चिरैयाटांड़ फुटबॉल क्लब की टीम रही. समापन समारोह के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि विकास कुमार एवं विशिष्ट अतिथि किचटो पंचायत मुखिया पति अंगद कुमार महतो द्वारा जराटोंगरी फुटबाल क्लब के खिलाड़ियों को खस्सी पुरस्कार स्वरूप दिया गया, जबकि उपविजेता राय फुटबॉल क्लब की टीम को छोटी खस्सी प्रदान कर सम्मानित किया गया. -----------बचरा चार नंबर खेल मैदान में एथलेटिक्स चयन को लेकर ट्रायल
Ranchi: सीसीएल पिपरवार क्षेत्र के बचरा चार नंबर खेल मैदान में चतरा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के द्वारा एथलेटिक्स ट्रायल चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसका उद्घाटन भाजपा नेता रितेश केशरी एवं बचरा व्यावसायिक संघ के अध्यक्ष सुनील प्रसाद ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले एथलेटिक्स खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस प्रतियोगिता में चतरा जिले के कई प्रखंडों के खिलाड़ी शामिल हुए. इस संबंध में चतरा जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव राकेश कुमार सिंह ने कहा कि बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियो को 17वीं झारखंड स्टेट जुनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप प्रतियोगिता मे शामिल किया जाएगा. इसके लिए चयनित होने वाले सभी खिलाड़ियों को अपने साथ आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है. इस मौके पर रितेश केशरी, सुनील प्रसाद, राजू गुप्ता,खेल शिक्षक गणेश कुमार महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे. -----------पर्यावरण संरक्षण को लेकर चौड़ा में पौधा वितरण
बच्चे के जन्म पर एक पौधा जरूर लगाए: बालेश्वर उरांव Ranchi: वन एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर पिपरवार थाना क्षेत्र के किचटो पंचायत अंतर्गत चौड़ा में आदर्श कार्यालय मंडेर के द्वारा समारोह का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में आदर्श कार्यालय मंडेर के स्वयंसेवी जोधन महतो और बालेश्वर उरांव के द्वारा पंचायत के ग्रामीणों के बीच फलदार पौधों का वितरण किया गया. फलदार पौधों में मुख्य रूप से दर्जनो नर्सरी के पौधे जैसे कटहल, महुआ, अमरुद, करीपत्ता, इमली, पपीता, एवं अशोक के पौधे ग्रामीणों के बीच वितरण किए गए. इस संबंध में आदर्श कार्यालय मंडेर के स्वयंसेवी बालेश्वर उरांव ने कहा कि कोयलांचल क्षेत्र में कोयला उत्खनन को लेकर अंधाधुंघ पेड़ों की कटाई से उत्पन्न हुए पर्यावरण संकट एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर कोयलांचल क्षेत्र के प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों के बीच पौधा वितरण कर पर्यावरण संरक्षण करने के लिए पौधा रोपण करने का सुझाव दिया गया है. साथ ही उक्त समिति के माध्यम से प्रतिवर्ष पर्यावरण संरक्षण को लेकर ग्रामीणों के बीच सैकड़ों पौधों का वितरण किया जाता है. उन्होंने ग्रामीणों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि हर मनुष्य अपने-अपने घरों में प्रत्येक बच्चे की जन्म के पौधा जरूर लगाएं. जिससे क्षेत्र में हरियाली आने से पर्यावरण संरक्षण में एक कारगर कदम होगा. इस पौधा वितरण के दौरान ग्रामीणों में मुख्य रूप से सीताराम महतो ,राजकुमार महतो,वासुदेव महतो,तुलेश्वर महतो,प्रेमलाल महतो,नागेश्वर महतो,महेश महतो सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे. ------------ [caption id="attachment_768272" align="aligncenter" width="1280"]alt="" width="1280" height="721" /> पूर्व की तरह मजूदरों को मिलेगी संडे ड्यूटी[/caption]
Leave a Comment