Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से होकर चलने वाली सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस सहित 5 जोड़ी ट्रेनें 30 तक रद्द

Dhanbad : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-modi-had-promised-2-crore-jobs-every-year-14-crores-became-unemployed-brajendra/">

(Dhanbad) होकर रायगढ़-झारसुगड़ा रूट पर चलने वाली 5 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें 20 से 30 अगस्त के बीच अगल-अलग तिथियों को रद्द रहेंगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़ और झारसुगुड़ा स्टेशनों के बीच चौथी लाइन की कनेक्टिविटी के लिए नन इंटरलॉकिंग कार्य के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है. इसके तहत ट्रेन नंबर 17007 सिकंदराबाद-दरभंगा एक्सप्रेस 23 व 27 अगस्त को, जबकि ट्रेन नंबर 17008 दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस 26 व 30 अगस्त को रद्द रहेगी. इसी प्रकार 26 अगस्त को बिलासपुर से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस, 28 अगस्त को पटना से खुलने वाली गाड़ी संख्या 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस, 25 अगस्त को हैदराबाद से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, 28 अगस्त को रक्सौल से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस, 19 अगस्त व 26 अगस्त को वास्को डी गामा से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस, 22 अगस्त व 29 अगस्त को जसीडीह से खुलने वाली गाड़ी संख्या 17322 जसीडीह-वास्को डी गामा एक्सप्रेस, 20 व 27 अगस्त को मालदा टाउन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, जबकि 22 व 29 अगस्त को सूरत से खुलने वाली गाड़ी संख्या 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस रद्द रहेगी. यह भी पढ़ें : धनबाद-भुवनेश्वर">https://lagatar.in/special-train-will-run-from-august-24-instead-of-dhanbad-bhubaneswar-garib-rath/">धनबाद-भुवनेश्वर

गरीब रथ के बदले 24 अगस्त से चलेगी स्पेशल ट्रेन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही