Search

धनबाद के 5 खिलाडी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में लेंगे भाग

Dhanbad : कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन की ओर से 17 से 19 फ़रवरी तक देहरादून में ऑल इंडिया सीनियर कराटे चैंपियनशिप (महिला एवं पुरुष) का आयोजन किया गया है. प्रतियोगिता के लिए झारखंड की कराटे टीम में धनबाद के 4 पुरुष और एक महिला खिलाड़ी को शामिल किया गया है. इनमें संदीप कुमार पासवान, अक्षय कांत, तनमय खान, अनीश यादव व महिला खिलाड़ी जुली कुमारी शामिल हैं. कोच रंजीत केशरी ने बताया कि ये पांचों खिलाडी पिछले दिनों रामगढ़ में हुई राज्य कराटे चैंपियनशिप में अपने-अपने भार वर्ग के कुमिते स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर टीम में जगह बनाने में सफल हुए हैं. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-20-point-meeting-held-in-topchanchi-bdo-and-officers-of-20-departments-absent/">धनबाद

: तोपचांची में हुई 20 सूत्री की बैठक, बीडीओ व 20 विभागों के अधिकारी नदारद [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp