Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गोड्डा में बाइक के धक्के से वृद्ध की मौत, ग्रामीणों का हंगामा समेत संथाल की 5 खबरें

बाइक पर सवार थे तीन युवक, चालक नशे में था

Godda : पथरगामा थाना क्षेत्र के हिलावे गांव गुरुवार की दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गांव के वृद्ध शंकर तांती की मौत हो गई. 60 वर्षीय शंकर तांती खेत से अपने घर की ओर जा रहे थे. सड़क पार करने के क्रम में सामने से तेज गति से आ रही बाइक ने उन्हें धक्का मार दिया. शंकर तांती की मौके पर ही मौत हो गई. बाइक पर 3 युवक सवार थे. बाइक चला रहा युवक नशे में था. घटना के बाद तीनों युवक बाइक लेकर भागने लगे. ग्रामीणों ने घेर कर चालक को पकड़कर बंधक बना लिया. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. पुलिस पकड़े गए युवक को थाना ले जा रही थी, लेकिन ग्रामीणों ने विरोध कर दिया. ग्रामीण व परिवार वाले वरीय अधिकारियों  को बुलाने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग पर अड़े हुए थे. पुलिस की घंटों मशक्कत के बाद मामला सुलझा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पातल भेज दिया.

एसएसबी जवानों के साथ पुलिस का फ्लैग मार्च

[caption id="attachment_868960" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/फ्लैग.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बूथ का निरीक्षण कर निकलती टीम[/caption] Godda : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) व जिला पुलिस के जवानों ने गुरुवार को जिले के नगर थाना व मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया. इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कई बूथों का निरीक्षण भी किया और ग्रामीणों से संदिग्ध लोगों के बारे में सूचना देने की अपील की. संयुक्त टीम ने नगर थाना क्षेत्र के बड़हरा, रूपियामा, पकड़ियाघाट, कानाडीह, रामनगर, राजकचहरी, कुम्हारटोली, लहेरी टोला, गोढ़ीघाट, लोहिया नगर, गंगटा खुर्द, असनबनी, अमरपुर, फते टोला, सरकंडा, तियोडीह, बेलारी आदि बूथों का भौतिक सत्यापन किया. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चुनाव को देखते हुए वारंटियों व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है. इसके साथ वैसे लोगों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है, जो चुनाव में बाधा पहुंचा सकते हैं. ऐसे लोगों के खिलाफ धारा 107 का नोटिस भेज कर एसडीओ कोर्ट में हाजरी लगाने का आदेश दिया जाएगा.

साहिबगंज : आग से 5 घर जले, भारी नुकसान

[caption id="attachment_868961" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/aag-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> आग बुझाते लोग[/caption] Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के दक्षिण बेगमगंज मुंशी टोला में गुरुवार की दोपहर आग लगने से पांच घर जलकर राख हो गए. इसमें लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है. आग सबसे पहले कलाम शेख के घर में लगी और धीरे-धीरे पड़ोस के अबुसामा शेख, इमरान शेख, सफीकुल शेख और लालू मंडल के घर को भी चपेट में ले लिया. अगलगी की घटना में घरों के सभी सामान जल गए. घर में रखी एक बाइक और तीन साइकिल भी जल गईं.

डीआरएम ने बड़हरवा व साहिबगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Sahibganj : मालदा रेल डिवीजन के डीआरएम गुरुवार को बड़हरवा व साहिबगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया. स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत वहां हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया. साथ ही परिसर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर साफ-सफाई को देखा और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. साहिबगंज स्टेशन डीआरएम ने पैनल लॉकिंग सिस्टम केंद्र का मुआयना किया. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि साहिबगंज-हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने पर विचार किया जा रहा है. मौके पर रेलवे स्टेशन प्रबंधक सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

पाकुड़ : रामनवमी पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

Pakur : पाकुड़ रामनवमी महोत्सव समिति की बैठक बुधवार की देर शाम अन्नपूर्णा कॉलोनी स्थित मंदिर प्रांगण में हुई. बैठक में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. संयोजक प्रसन्ना मिश्रा ने कहा कि अयोध्या में भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने की खुशी में इस बार महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा. पूरे पाकुड़ शहर को भगवा झंडों और लड़ियों से सजाया जाएगा. वीर कुंवर सिंह भवन के सामने अखाड़ों का भव्य स्वागत किया जाएगा. बैठक में बादल साहा, मोनू तिवारी, रंजीत कुमार चौबे, मिंटू गिरी, हर्ष भगत, विशाल भगत, अजय भगत, सत्यम भगत, राकेश सिंह, मुलायम सिंह, रमन मिश्रा, शुभम परासर, अक्षय चौरसिया, अमर ठाकुर, राजेश साह आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-cage-registered-against-6-in-deer-killing-case-2-went-to-jail/">गिरिडीह

: हिरण हत्या मामले में 6 पर केज दर्ज, 2 गए जेल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही