Search

 
 
 

गिरिडीह कॉलेज के 5 सीनियर एनसीसी कैडेट्स रैंक से हुए सम्मानित

 

कॉलेज में रैंक सेरेमनी का आयोजन, 40 कैडेटों ने लिया भाग

Giridih : गिरिडीह कॉलेज में रविवार को एनसीसी कैडेट्स के बीच रैंक सेरेमनी का आयोजन किया गया. एनसीसी की सीटीओ प्रो विनीता कुमारी ने 5 कैडेट्स को रैंक देकर सम्मानित किया. सीनियर अंडर ऑफिसर के लिए अनीश कुमार, अंडर ऑफिसर सचिन कुमार, निवास कुमार, सुदीप कुमार व सार्जेंट के लिए तनीश कुमार को रैंक प्रदान किया गया. इससे पहले सीनियर अंडर ऑफिसर मनीष तिवारी, अंडर ऑफिसर राहुल कुमार, आकर्षण गुप्ता व शिवम कुमार ने कैडेट्स को पढ़ाई के साथ एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाया. प्रो विनीता कुमारी ने बताया कि रैंक सेरेमनी एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसे इन कैडेट्स ने देश भक्ति की भावना के साथ अच्छे से निभाई है. उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान के लिए सभी एनसीसी कैडेट्स को तिरंगा झंडा दिया और अपने-अपने घरों पर फहराने का आह्वान किया. इस मौके पर कश्मीर के पुलवामा में शहीद सेना के जवान गिरिडीह निवासी अजय कुमार राय के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. समारोह में  40 एनसीसी कैडेट्स उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/dead-body-of-martyred-soldier-of-giridih-reached-native-village-salute-given/">गिरिडीह

के शहीद जवान का शव पहुंचा पैतृक गांव, दी गई सलामी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही