Search

 
 
 

पश्चिम चंपारण: मठिया गांव में हुई 5 संदिग्ध मौतों का खुलासा, जहरीली शराब से नहीं बीमारी से हुई मौत

 
West Champaran: जिला प्रशासन ने एक प्रेस वार्ता कर लौरिया प्रखंड के मठिया गांव में हुई पांच संदिग्ध मौतों का खुलासा कर दिया. प्रभारी जिलाधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार, मृतकों की मौत ठंड लगने, पहले से मौजूद स्वास्थ्य समस्याएं और अन्य कारणों से हुई है. विशेष रूप से, प्रदीप कुमार नामक एक व्यक्ति जो शराब पीने का आदी था और राज्य से बाहर रहता था, उसकी मौत फेफड़े की बीमारी के कारण हुई थी. इन सभी को पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं थीं.

इसी महीने मठिया गांव में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हुई थी

एसपी डॉ. शौर्य सुमन ने भी इस बात की पुष्टि किया कि मृतकों में से किसी की भी मौत जहरीली शराब पीने से नहीं हुई है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई बिंदुओं पर जांच की है. किसी भी सबूत से यह साबित नहीं हुआ है कि इन मौतों का कारण जहरीली शराब थी. बता दें कि मध्य जनवरी में मठिया गांव में पांच लोगों की संदिग्ध मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों का आरोप था कि इन लोगों ने जहरीली शराब पीने से दम तोड़ा है. मृतक प्रदीप कुमार के परिवार वालों ने भी यही दावा किया था. हालांकि, प्रशासन की जांच में यह बात सामने आई है कि इन मौतों का कारण जहरीली शराब नहीं था. इसे भी पढ़ें – बॉम्बे">https://lagatar.in/bombay-high-court-imposed-a-fine-of-rs-1-lakh-on-ed-said-work-within-the-ambit-of-law/">बॉम्बे

हाईकोर्ट ने ईडी पर लगाया 1 लाख जुर्माना, कहा-कानून के दायरे में काम करें…
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही