Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के 5 युवकों की काठमांडू में मौत, 500 फीट खाई में गिरी कार

Samastipur : बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले 5 युवक नेपाल के काठमांडू घूमने गये थे. इसी दौरान बीच रास्ते में नेपाल के बर्दीवास काठमांडू बीपी राजमार्ग पर देर रात उनकी कार अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई. बुधवार की सुबह लगभग आठ बजे सबके परिजनों को कार हादसे की जानकारी मिली. इसके बाद परिजन नेपाल रवाना हुए. वहीं पुलिस की कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद 13 अप्रैल की सुबह सभी 5 शवों को गांव लाया गया. शव आते ही गांव में मातम पसर गया. सभी का रो-रो कर बुरा हाल है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/Untitled-243.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> हादसे के बाद चार युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी. जबकि एक युवक की मौत इलाज के दौरान हुई. फिलहाल इस घटना को लेकर परिजन कुछ बोलने की स्थिति में नहीं है. मृतकों की पहचान कल्याणपुर थाना क्षेत्र के फुलहारा गांव निवासी मोहन सिंह के पुत्र मृत्युंजय कुमार, भागीरथपुर के वार्ड नंबर-8 निवासी अभिषेक कुमार ठाकुर, मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के राजेश कुमार सिंह, विकास नगर के मुकेश चौधरी, कल्याणपुर चौक स्थित मधु ज्वेलर्स के संचालक और पूसा बिरौली निवासी धर्मेंद्र सोनी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें:  यूट्यूबर">https://lagatar.in/youtuber-armaan-malik-and-kritika-malik-showed-their-sons-face-to-fans/">यूट्यूबर

अरमान मलिक और कृतिका मलिक ने फैंस को दिखाया बेटे का चेहरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही