Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद-लातेहार में बनेंगे 50-50 बेडेड क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल, राशि स्वीकृत

Ranchi: वैश्विक महामारी कोरोना से निपटने के लिए भारत सरकार के द्वारा स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने की योजना बनाई गई है, ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य दिया जा सके. इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन योजना की शुरूआत 2021-22 में की गई है. जिसकी अवधि वित्तीय वर्ष 2025-26 तक है. झारखंड में कुल 2347 करोड़ की राशि से स्वास्थ्य के क्षेत्र को मजबूत करने की योजना है. इसे पढ़ें- राज्यपाल">https://lagatar.in/governor-inaugurates-mega-trade-fair-says-trade-fair-is-confluence-of-manufacturing-and-marketing/">राज्यपाल

ने मेगा ट्रेड फेयर का किया उद्घाटन, कहा- ट्रेड फेयर मैन्युफैक्चरिंग और मार्केटिंग का संगम

दोनों जिलों में क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल का होगा निर्माण

इस योजना के अनुसार, वित्तिय वर्ष 2022-26 के बीच राज्य में कुल 22 क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक अस्पताल का निर्माण कराया जाना है. योजना के तहत 2022-23 से 2023-24 के दौरान शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच,धनबाद) और लातेहार जिला में 50 बेड के क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल ब्लॉक अस्पताल के भवन निर्माण समेत जरूरी संसाधनों पर खर्च करने की योजना है. 23 करोड़ 75 लाख की राशि पर राज्य योजना प्राधिकृत समिति ने स्वीकृति दी है. दोनों जिलों को मिलाकर 47 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे. इसे भी पढ़ें- देवघर">https://lagatar.in/devghar-prediction-of-astrologers-in-astrology-conference-the-country-is-moving-towards-becoming-ramrajya/">देवघर

: ज्योतिष सम्मेलन में ज्योतिषाचार्यों की भविष्यवाणी, देश में कायम होगा रामराज्य

अस्पताल निर्माण में इस मद में खर्च होगी इतनी राशि

इनमें मुख्य रूप से हॉस्पिटल ब्लॉक के निर्माण पर 9 करोड़ 86 लाख 28 हजार 098 रुपए खर्च किए जाएंगे. अस्पताल के अंदर और बाहर प्लंबिंग और फायर फाइटिंग के लिए 1 करोड़ 34 लाख 49 हजार 549 रुपए, विद्युत कार्य के लिए 2 करोड़ 36 लाख 48 हजार 400 रुपए, मेडिकल गैस पाइपलाइन के लिए 96 लाख 76 हजार 531 रुपए, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के लिए 80 लाख 28 हजार रुपए, माइनर ऑपरेशन थिएटर के लिए 18 लाख 7 हजार 500 रुपए, हॉस्पिटल इक्विपमेंट के लिए 1 करोड़ 80 लाख 22 हजार 200 रुपए व अन्य कार्यों पर भी राशि खर्च किया जाना है. [wpse_comments_template]        

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही