Search

 
 
 

दिल्ली में विरोध प्रदर्शन संभालने CAPF की 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात, 20 हजार जवानों के जिम्मे सुरक्षा व्यवस्था

National News : 150 CAPF कंपनियां दिल्ली में पहले से तैनात हैं. अब इनकी संख्या 200 हो जायेगी. इन कंपनियों में 20 हजार जवान शामिल होंगे. एक कंपनी में लगभग 100 जवान शामिल होते हैं. इन सभी को 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली की सुरक्षा में लगाया जायेगा.
 
दिल्ली में तैनात CAPF के जवान(फाइल फोटो)

National News : दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के 10 अक्तूबर को होने वाले प्रदर्शन को लेकर बड़ी खबर आयी है. गृह मंत्रालय राजधानी में CAPF की 50 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने  जा रहा है. अन्य राज्यों से इन कंपनियों को दिल्ली लाया गया है.

 

बता दें कि 150 CAPF कंपनियां दिल्ली में पहले से तैनात हैं. अब इनकी संख्या 200 हो जायेगी. इन कंपनियों में 20 हजार जवान शामिल होंगे. एक कंपनी में लगभग 100 जवान शामिल होते हैं. इन सभी को 8 से 12 अक्टूबर तक दिल्ली की सुरक्षा में लगाया जायेगा.

           

दरअसल दिल्ली पुलिस ने कानून-व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त CAPF कंपनियां मांगी थी. सूत्रों के अनुसार दिल्ली में होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए यह तैनाती अहम करार दी जा रही है.

 

बता दें कि राजधानी में प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल तैयार रहेंगे. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल विशेष नजर रखेंगे. 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही