Search

 
 
 

समस्तीपुर में बारात‍ियों से भरी बस और ट्रक में टक्‍कर, 50 घायल

 
Samastipur : समस्तीपुर में हाईवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हो गई. बारात‍ियों से भरी बस और ट्रक में आमने-सामने जोरदार टक्‍कर हो गई. हादसे में बस में सवार करीब 50 बाराती घायल हो गए, ज‍िसमें 10 की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र चांदचौर गांव के पास घटी. बताया जा रहा है कि सभी बाराती बस से खगड़िया लौट रहे थे. अचानक बरौनी से आ रही मक्का लोड ट्रक से बस की जोरदार टक्‍कर हो गई. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. लोगों ने बताया कि एक-दूसरे से टक्कर होने से बचाने में दोनों गाड़ी सड़क पर पलट गई. हादसे के बाद रोड जाम हो गया. चीख-पुकार मच गई. आसपास के लोगों की मदद से बस में सवार लोगों को बाहर न‍िकाला गया. घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. सभी घायलों को दलसिंहसराय, उजियारपुर और मुसरीघरारी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. हादसे की सूचना म‍िलते ही उजियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य में जुट गई है. घायलों में सभी खगड़िया जिला के रहने वाले बताए गए हैं. इसे भी पढ़ें : ब‍िहार">https://lagatar.in/8-people-died-again-due-to-spurious-liquor-in-bihar-14-serious-6-blinded/">ब‍िहार

में जहरीली शराब से फ‍िर मरे 8 लोग, 14 गंभीर, 6 की गई आंखें  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही