Search

झारखंड पुलिस के 50 IPS को I Got Karmayogi पोर्टल के जरिये दी जायेगी नये क्रिमिनल लॉ की ट्रेनिंग

Ranchi :  झारखंड पुलिस के 50 आईपीएस को I Got Karmayogi पोर्टल के माध्यम से नये क्रिमिनल लॉ की ट्रेनिंग दी जायेगा. झारखंड पुलिस मुख्यालय आज बुधवार को दिन के 1 बजे से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से यह ट्रेनिंग देगा. गौरतलब है कि तीन नये आपराधिक कानून (क्रिमिनल लॉ) पर व्यापक प्रशिक्षण की सुविधा के लिए झारखंड में 50 आईपीएस अधिकारियों को ऑन बोर्ड किया गया है.

क्या है I Got Karmayogi पोर्टल

केंद्र सरकार तमाम वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग योजनाएं चला रही है. इसमें ट्रेनिंग से लेकर आर्थिक मदद या फिर लोन की सुविधा दी जाती है. आम लोगों के अलावा सरकार की तरफ से सरकारी कर्मचारियों के लिए भी कई तरह के प्रोग्राम चलाये जाते हैं. ऐसे ही एक प्रोग्राम का नाम आई गॉट कर्मयोगी (I Got Karmayogi) है, जिसके जरिये सरकारी कर्मचारियों को एक खास ट्रेनिंग दी जाती है. इसके लिए कर्मयोगी पोर्टल भी बनाया गया है, जिसमें रजिस्ट्रेशन करना होता है.

1 जुलाई से लागू होंगे तीनों नये क्रिमिनल लॉ

बता दें कि तीन नये क्रिमिनल लॉ एक जुलाई 2024 से लागू होंगे. केंद्र सरकार ने इन तीनों कानूनों को लागू करने के लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है. तीनों नये आपराधिक कानून आईपीसी और सीआरपीसी की जगह लेंगे. इनका नाम भारतीय न्याय संहिता होगा. तीनों नये कानूनों को दिसंबर में ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मंजूरी मिल गयी थी. तीनों कानूनों में भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम शामिल हैं. नये कानूनों का उद्देश्य न्याय प्रणाली को बदलना है. इससे अंग्रेजों के जमाने के कानून खत्म होंगे और इससे छुटकारा मिलेगा. भारतीय न्याय संहिता में राजद्रोह के अपराध को भी समाप्त कर दिया गया है और इसे देशद्रोह में बदल दिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp