Search

 
 
 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी की मांग, दिल्ली पुलिस जांच करने पहुंची रांची

 
Ranchi :  केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ से 50 लाख की रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने के मामले की जांच के लिए दिल्ली पुलिस की टीम शनिवार को रांची पहुंची है. रांची पहुंचने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम कांके थाना क्षेत्र स्थित होचर गयी है.  जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और डीसीपी ने संजय सेठ से दिल्ली में शुक्रवार को इस मामले में जानकारी ली. दिल्ली पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही इस कांड का खुलासा किया जायेगा. वहीं संजय सेठ ने इस संबंध में झारखंड डीजीपी को भी जानकारी दी है.

पुलिस का काम है,मामले की जांच करना : संजय सेठ 

इस संबंध में संजय सेठ ने कहा कि मैंने इस बारे में पुलिस को जानकारी दे दी है. मैं लगातार जनता से बातचीत कर रहा हूं. पीएम मोदी जनता की सेवा के लिए हमेशा हमें अथक काम करने के लिए प्रेरित करते हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है. कहा कि कल उनको जबरन वसूली के संबंध में मैसेज मिला और मैंने झारखंड के DGP को इस बारे में सूचित कर दिया है. https://twitter.com/AHindinews/status/1865261791774949438

लाल सलाम के साथ भेजा गया धमकी भरा मैसेज 

गौरतलब है कि रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को लाल सलाम के साथ धमकी भरा मैसेज भेजा गया है. यह धमकी भरा मैसेज संजय सेठ के मोबाइल नंबर पर आया है. मैसेज भेजकर उनसे 50 लाख की रंगदारी मांगी गयी है. इतना ही नहीं रंगदारी नहीं देने पर संजय सेठ को जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. बता दें कि संजय सेठ रांची सांसद होने के साथ-साथ देश के रक्षा राज्य मंत्री भी हैं. पुलिस को रक्षा राज्य मंत्री के द्वारा दी गई सूचना के बाद इस मामले में जांच शुरू कर दी गई है. https://twitter.com/AHindinews/status/1865261791774949438

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही