Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची जेल में बंद शूटर अमन सिंह के नाम पर जमीन कारोबारी से मांगी 50 लाख की रंगदारी

Advertisement
Advertisement

Dhanbad : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में बंद शूटर अमन सिंह के नाम पर जमीन कारोबारी से 50 लाख की रंगदारी मांगी गई है. अमन सिंह के नाम पर वासेपुर से सटे पांडरपाला के जमीन कारोबारी शहाबुद्दीन सिद्दीक से 50 लाख रुपये रंगदारी की मांग की गई है. रंगदारी नहीं देने पर जान मारने की धमकी दी गई है. कारोबारी ने भूली ओपी में लिखित शिकायत की है. इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

50 लाख तैयार रखें, नहीं तो अंजाम भुगतने की धमकी मिली

जानकारी के मुताबिक वासेपुर पांडरपाला न्यू इस्लामपुर के रहने वाले जमीन कारोबारी मोहम्मद शाहबुद्दीन सिद्दीकी ने पुलिस को दी गई लिखित शिकायत में बताया है कि सोमवार की सुबह 9:52 बजे उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक अज्ञात नंबर से दो मैसेज आया. मैसेज में लिखा था कि "कुख्यात अमन सिंह गैंग का साथी छोटू सिंह बोल रहा हूं. तुमको 50 लाख तैयार रखना है. अमन सिंह का आदेश है. गैंग में सहयोग करने के बाद तुम्हें कोई परेशानी नहीं होगी. इसका जिम्मा अमन सिंह गैंग लेता है."

इसे भी पढ़ें - पाकुड़">https://lagatar.in/both-bodies-recovered-from-maheshpur-in-pakur-identified-feared-murdered-in-land-dispute/78776/">पाकुड़

के महेशपुर से बरामद दोनों शवों की हुई पहचान, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

लाला खान की तरह आप भी अपनी बारी का इंतजार करें

दूसरे मैसेज में फिर लिखा है-"मैं अमन सिंह गैंग से छोटू सिंह बोल रहा हूं. यह मैसेज उन लोगों के लिए है जो गैंग को नजरअंदाज कर रहे हैं. मैं बस यही कहना चाहता हूं कि लाला खान की तरह आप भी अपनी बारी का इंतजार करें, क्योंकि लाला ने भी इग्नोर किया था और 72 घंटे के अंदर गैंग ने उसे इग्नोर कर दिया." मैसेज के अंत मे अमन सिंह गैंग लिखा है.

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही