Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाएं होगी लाभान्वित: सचिव मनोज कुमार

योजना को लेकर महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की  प्रेस कांफ्रेस Ranchi :  बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि 21 से 50 वर्ष की महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा. कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना से 50 लाख महिलाएं लाभान्वित होगी.   योजना में आवेदन करने के लिए राशन कार्ड जरूरी है. जेरोक्स किया हुआ आवेदन भी मान्य होगा. वोटर कार्ड, आधार कार्ड, बैंक खाता भी आवेदन के लिए जरूरी है. वर्तान में दिसंबर माह तक के लिए बिना आधार लिंक बैक खाते में भी राशि दी जायेगी. आवेदन फॉर्म ऑनलाइन उपलब्ध हैं. आगामी 21 अगस्त से पोर्टल के माध्यम से आवेदन जमा किये जा सकते हैं.

सरकार महिलाओं को 12 हजार रुपया सालाना सहायता राशि देगी

सचिव ने बताया कि मंईयां योजना के तहत सरकार महिलाओं को 12 हजार रुपया सालाना सहायता राशि देगी. इस काम को विभाग मिशन मोड में काम कर रहा है. इसके लिए वाररूम भी बनाये गये हैं. योजना को सफल बनाने के लिए पंचायत स्तर पर कैंप लगाये जा रहे हैं. इसके लिए विभागीय स्तर पर सभी जिलों के डीएसडब्लूओ,सीडीपीओं को आदेश दिये गये हैं. जैप आईटी द्वारा इस योजना का पोर्टल तैयार किया गया है. इस योजना को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लॉन्च किया था. पहले दिन 4 बजे शाम तक कुल 2582 आवेदन प्राप्त हुए हैं. आवेदन अपलोड करने में नेटवर्क स्लो होने की वजह से कुछ तकनीकी अड़चनें आयी थीं जिन्हें दूर कर लिया गया है.

पोर्टल के माध्यम से ही होगा सत्यापन

मनोज कुमार ने बताया कि जैप आईटी द्वारा तैयार किये गये पोर्टल के माध्यम से ही आवेदन का सत्यापन किया जा रहा है. योजना के लिए बनाये गये पोर्टल पर एक घंटे में ही 36 हजार हिट प्राप्त हुए हैं. साथ ही एक दिन में करीब 15 लाख हिट हुए हैं. कैप के पहले दिन प्रत्येक कैंप में करीब 800- 1000 लोग आ रहे हैं. योजना की जागरूकता के लिए 2 अगस्त को प्रचार वाहन रवाना किया गया है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में विभाग के अपर सचिव अभय नंदन अंबष्ट, निदेशक शशि प्रकाश झा, सहायक निदेशक प्रियंका श्रीवास्तव, सहायक निदेशक शत्रुंजय कुमार, जैप आईटी निरंजन कुमार, सीएसी से अनुपम उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही