Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिदगोड़ा में टीके ज्वेलर्स में 50 हजार की चोरी, दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एक दुकान और एक घर में गुरुवार की रात चोरों ने हाथ साफ कर दिया. इसमें लाखों रुपए के सामान और नगद की चोरी हुई है. पहली चोरी कानू भट्ठा में टीके ज्वेलर्स और भुइयांडीह ग्वाला बस्ती में गणेश यादव के घर में चोरी हुई है. इसकी सूचना मिलने पर सिदगोड़ा थाना की पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी. इस संबंध में पीड़ित लोगों ने सिदगोड़ा थाना में शिकायत की है. सिदगोड़ा थाना प्रभारी रंजीत कुमार के अनुसार पुलिस दुकान में सीसीटीवी कैमरा भी लगा है, लेकिन दुकान मालिक ने उसे बंद कर रखा है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा. सिदगोड़ा कानू भट्ठा स्थित टीके ज्वेलर्स के मालिक मालिक तपन सोनार के अनुसार उन्होंने गुरुवार की रात 8.30 बजे दुकान बंद की थी. उनका आवास भी पड़ोस में ही है. शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे उनके मोबाइल पर फोन आया कि उनकी दुकान का सटर उठा हुआ है. इसे भी पढ़ें : मानगो">https://lagatar.in/in-mango-four-miscreants-robbed-one-and-a-half-lakh-rupees-from-the-owner-of-aloo-gaddi-by-attaching-a-pistol/">मानगो

में चार बदमाशों ने पिस्टल सटाकर आलू गद्दी के मालिक से डेढ़ लाख रुपए लूटे
इसके बाद वे वहां पहुंचे और इसकी सूचना सिदगोड़ा थाना को दी. उनकी दुकान से सोने की नथिया के अलावा चांदी की पायल, बिछिया, वजन वाला तराजू, सोफा आदि की चोरी हो गई है. उन्हें कुल 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ है. दूसरी ओर सिदगोड़ा ग्वाला बस्ती भुइयांडीह नंदनगर के रहने वाले गणेश कुमार यादव के घर से करीब एक लाख रुपए के गहने और रुपए चोरी हो गई है. वे परिवार के साथ 23 सितंबर से ही मिर्जापुर अपने गांव गए हुए थे. 29 सितंबर की रात के 10 बजे वे लौटे. उस दिन वे अपने रिश्तेदार के घर रूक गए. गुरुवार की सुबह जब अपने घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ था और सभी सामान बिखरे हुए हैं. गोदरेज से सोने का झुमका, सोने की चेन, पायल, चांदी की चूड़ी और कैश 10 हजार रुपए गायब थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही