Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)">https://lagatar.in/dhanbad-martyrdom-day-of-lord-birsa-munda-celebrated-in-katras/">(Dhanbad)
के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) राजेश कुमार ने जिले में झारखंड मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना शुरू करने के लिए 9 जून को अपने कार्यालय में बस एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की. डीटीओ ने कहा कि योजना शुरू होने से दूरदराज के ग्रामीणों को काफी लाभ मिलेगा. इस योजना के तहत शहर से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस सेवा शुरू की जाएगी. उन्होंने एसोसिएशन के सदस्यों से ग्रामीण क्षेत्रों को सीधे शहर से जोड़ने के लिए रूट मैप के साथ ही बसों की संख्या की जानकारी मांगी. कहा कि पहले फेज में 500 बसें चलाने का निर्णय लिया गया है. किराए में छात्र-छात्राओं और बुजुर्गों को विशेष छूट दी जाएगी. योजना से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. डीटीओ ने बताया कि राज्य की 75% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती है. सुदूरवर्ती छोटे-छोटे गांवों के छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए शहर आने-जाने में काफी दिक्कतें होती हैं. छात्र-छात्राओं को बस की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ही यह योजना शुरू की गई है. बैठक में किस रूट पर कितनी बसें चलेंगी सहित बस सेवा से जुड़े अन्य बिंदुओं पर विचार किया गया. डीटीओ ने कहा कि योजना से बस एसोसिएशन के लोगों को भी लाभ मिलेगा. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-first-foundation-day-of-shri-ram-darbar-of-sai-baba-mandir-sindri-celebrated/">धनबाद
: साईं बाबा मंदिर सिंदरी के श्रीराम दरबार का मना पहला स्थापना दिवस [wpse_comments_template]
धनबाद जिले में मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के पहले चरण में शुरू होंगी 500 बसें
Leave a Comment