Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

8000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के खाते में 4 जनवरी को ट्रांसफर होंगे 500 रुपये

Advertisement
Advertisement
Ranchi :  झारखंड के 8000 स्ट्रीट फूड वेंडर्स के खाते में मंगलवार को 500- 500 रुपये भेजे जायेंगे. नगरीय प्रशासन निदेशालय की ओर से अपॉरचुनिटी कॉस्ट के रूप में यह राशि वेंडर्स को दी जायेगी. गौरतलब है कि सितंबर से दिसंबर महीने तक स्ट्रीट फूड वेंडर्स को ट्रेनिंग दी गई थी. जिसमें उन्होंने अपने व्यवसाय को बंद कर ट्रेनिंग में हिस्सा लिया था. ऐसे सभी स्ट्रीट वेंडर्स को 500 रुपये की राशि देकर उन्हें प्रोत्साहित किया जायेगा. प्रोजेक्ट भवन के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में यह राशि ट्रांसफर की जायेगी. इस मौके पर कई और भी योजनाएं शुरू होंगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/aaa1-750x375.jpg"

alt="" width="750" height="375" />

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना का पोर्टल होगा अपग्रेड

मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के पोर्टल को भी अपग्रेड किया जायेगा. 2.0 वर्जन में अपग्रेड कर पोर्टल को और व्यापक रूप दिया जायेगा. MSY के पोर्टल में फिलहाल श्रमिक अपना निबंधन करा रहे हैं. इस पोर्टल के अपडेट के मुताबिक अब तक 55985 आवेदन रिसीव किये गये हैं. 47308 जॉब कार्ड जारी किये गये हैं. 7156 एक्टिव वर्क स्कीम चल रहे हैं. 138652 उपलब्ध कार्यदिवस हैं, जबकि 684664 कार्यदिवस अलॉट हो चुके हैं और 2,22,05,740 रुपये का भुगतान हो चुका है.

गरीबों को आश्रयगृह पहुंचाने के लिए चलेंगे 4 टुकटुक वाहन

इस कड़कड़ाती ठंड में फुटपाथ पर रात गुजारने वाले गरीबों को आश्रयगृह तक पहुंचाने के लिए टुकटुक वाहन चलाये जायेंगे. मंगलवार को नगरीय प्रशासन निदेशालय की ओर से 4 टुकटक वाहन का शुभारंभ किया जायेगा. इनमें से दो वाहन रांची और एक-एक जमशेदपुर में रहेंगे. यह वाहन रात में शहर की सड़कों और गलियों में घूमकर फुटपाथ किनारे सो रहे लोगों को आश्रयगृह में पहुंचायेंगे. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/night-curfew-will-not-be-imposed-in-jharkhand-shops-will-remain-open-till-8-pm-know-what-will-be-the-restrictions/">झारखंड

में नहीं लगेगा नाइट कर्फ्यू, शिक्षण संस्थान बंद, 8 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें, जानें नई पाबंदियां
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही