Search

 
 
 

पलामू: ओबीसी मंच में अन्य दलों के 500 कार्यकर्ता शामिल

 
Medininagar: विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र में ओबीसी एकता अधिकार मंच के अध्यक्ष सह प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद के बिश्रामपुर स्थित चुनाव कार्यालय में आज भाजपा, आरजेडी और बसपा के करीब 500 कार्यकर्ता मंच में शामिल हुए. शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं नें एकजुट होकर ब्रह्मदेव प्रसाद को समर्थन देने और उन्हें जीत दिलाने का वादा किया. इस मौके पर मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष सह बिश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी ब्रह्मदेव प्रसाद ने शामिल होने वाले सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया. उन्हें मंच का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया. बीडी ने कहा कि जो लोग हमारे मंच से जुड़ रहे हैं, हम उनका खुले दिल से स्वागत करते हैं. उन्होंने विश्रामपुर में भ्रष्टाचार और बेरोजगारी को लेकर चिंता जताई और जनता से अपील की कि वे उनके विचारों और संदेशों को घर-घर तक पहुंचाएं. प्रसाद ने कहा कि मैं दुर्घटना के कारण चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं था, लेकिन विश्रामपुर के नौजवानों, माताओं और बहनों के आग्रह पर चुनाव लड़ रहा हूं. यह चुनाव केवल मेरा नहीं है, बल्कि विश्रामपुर की जनता का चुनाव है. मैं सभी से अपील करता हूं कि आरक्षण और अपने हक-अधिकार के मुद्दे पर मेरा समर्थन करें. अपने हक-अधिकार और सम्मान कि रक्षा के लिए मेरे पक्ष में मतदान करें. इसे भी पढ़ें -  प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-gandhi-wrote-a-letter-to-the-people-of-wayanad-before-the-by-elections-said-we-all-are-courageous/">प्रियंका

गांधी ने उपचुनाव से पहले वायनाड की जनता को लिखी चिट्ठी, कहा – आपसब हैं हिम्मती
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही