Search

 
 
 

धनबाद से 5 हजार भाजपाई सचिवालय घेराव में होंगे शामिल- चंद्रशेखर सिंह

 
Dhanbad : विधि व्यवस्था, रोजगार जैसे मुद्दों पर राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पूरी तरह फेल है. सरकारी विभागों व योजनाओं में भ्रष्टाचार बढ़ा है. कई जन कल्याणकारी योजनाएं बंद हो गई हैं. इसके विरोध में भाजपा 11 अप्रैल को सचिवालय घेराव कर सरकार के विरुद्ध अभियान का शंखनाद करेगी. सचिवालय घेरव में धनबाद से 5000 कार्यकर्ता भाग लेंगे. यह बातें धनबाद जिला-महानगर भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने 9 अप्रैल को यहां प्रेसवार्ता में कहीं. सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. विकास कार्य ठप हो चुके हैं. खनिज संपदाओं की लूट और ट्रांसफर-पोस्टिंग का उद्योग चल रहा है. हत्या, दुष्कर्म व डकैती जैसे गंभीर मामले बढ़ गए हैं. ऐसे में जनता की निगाहें भाजपा की ओर हैं.

आंदोलन को सफल बनाने का अभियान तेज

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सचिवाल घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रचार-प्रसार जोरों पर चल रहा है. जिले में कई स्थानों पर दीवार लेखन कराया गया है. बैनर भी लगाए गए हैं. कार्यकर्ता बस, कार व ट्रेन से रांची जाएंगे. पत्रकारवार्ता में जिला उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, मीडिया प्रभारी मिल्टन पार्थसारथी, चंद्रशेखर मुन्ना, बृजनंदन शर्मा आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-if-the-khatian-based-local-policy-of-1932-is-not-implemented-then-the-government-will-not-be-well-amit/">धनबाद

: 1932 का खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू नहीं हुई तो सरकार की खैर नहीं- अमित  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही