Ranchi News: बहुबाजार स्थित संत पॉल्स कैथेड्रल चर्च परिसर में 63वां आनंद मेला 22 नवंबर को आयोजित किए जायेगें. कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से शुरू होगी.जो शाम 7 बजे तक चलेगी. मेला संयोजक राजकुमार नागवंशी ने बताया, मेला के आयोजन को लेकर कोर कमेटी का गठन हो चुका है. इसमें 8 पेरिस के पुरोहित शामिल होगें, जिसमें कांके पेरिस से रेव्ह सामुएल भुईया, धुर्वा परिस से रेव्ह मेरी मिना किशोरिया, डोरंडा से रेव्ह बसंत हेमरोम, टकरा से रेव्ह पादरी एचडी बारला, शतरंजी से रेव्ह वी बाखला, कडरू से रेव्ह अनिल हेरेंज शामिल होगें. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिशप बीबी बास्के शामिल होगें.
मेला में लगेगें 110 स्टॉल
मेला संयोजक ने बताया कि पेरिस प्रिस्ट सह छोटानागपुर डायसिस उपाध्यक्ष रेव्ह जोलजस कुजूर,सचिव अनुशील किस्पोट्टा, कोषाध्यक्ष रुधीर तिर्की सहित पेरिश काउंसलर को शामिल किया गया हैं.मेला में बिशप्स वेस्टकॉट ग्रुप के अलावा 110 स्टॉल होंगे. इसमें खानपान, मनोरंज और सजावटी वस्तुओं की बिक्री होगी.वहीं, मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. जिसमें 18 टोला कोयर मंडली के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएंगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.