Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में एक महीने में 50000 वाहन चालकों ने तोड़े ट्रैफिक रूल्स, सबको भेजा जा रहा स्मार्ट चालान

Advertisement
Advertisement
Ranchi: अगर आप राजधानी में वाहन चला रहे हैं तो थोड़ी सावधानी से चलाएं. सिर्फ ट्रैफिक पुलिस ही नहीं तीसरी आंख भी आप पर नजर रख रही है. हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे, स्पीड वायलेसन डिटेक्टर समेत कई उपकरण वाहन चालकों पर नजर रख रहे हैं. ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों को चिन्हित किया जा रहा है. गाड़ी के नंबर से ऑनर का डिटेल निकालर स्मार्ट चालान भेजना शुरू कर दिया गया है. सिर्फ एक महीने में 50 हजार से अधिक हेलमेट नहीं पहनने वाले वाहन चालक चिन्हित किए गये हैं. रांची स्मार्ट सिटी के कमांड कंट्रोल सेंटर से वाहन चालकों के सभी तरह का ब्यौरा ट्रैफिक पुलिस को भेजा जा चुका है. ट्रैफिक पुलिस इसी डेटा के आधार पर ई-चालान भेज रही है. निर्धारित गति सीमा से ज्यादा स्पीड में वाहन चलाने वालों का भी चालान कटना शुरु हो गया है. सिर्फ पांच दिनों में 1500 से ज्यादा वैसे लोगों को चिन्हित कर लिया गया है, जो निर्धारित गति सीमा से अधिक स्पीड में गाड़ी चला रहे थे. रॉन्ग वे में चलनेवाले वाहनों का भी ई चालान कटना शुरु हो गया है. इसे भी पढ़ें - शिक्षक">https://lagatar.in/teacher-molesting-schoolgirl-villagers-gherao-pithoria-police-station/">शिक्षक

पर छात्राओं से छेड़खानी मामला : ग्रामीणों ने पिठोरिया थाना का किया घेराव, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

कितने उपकरणों से हो रही है मॉनिटरिंग

शहर के 70 जंक्शन से यातायात नियम तोड़नेवालों पर नजर रखी जा रही है. इसके अलावा रांची स्मार्ट सिटी और रांची पुलिस की ओर से सर्विलांस के लिए 1000 से ज्यादा उपकरणों की मदद ली जा रही है. इंटेलिजेंट ट्रांजिट मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) के तहत आरएलवीडी कैमरे, एएनपीआर कैमरे और एसवीडी कैमरों का इस्तेमाल किया जा रहा है. रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन ने रांची वासियों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और खुद को सुरक्षित रखें. लोगों को यातायात नियमों के पालन के लिए वैरिएबल मैसेज साईन बोर्ड के माध्यम से मैसेज भी दिया जा रहा है.

ई-चालान के लिए डेडीकेटेड टीम

रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन के सीईओ अमित कुमार और रांची एसएसपी किशोर कौशल के निर्देश पर कमांड कंट्रोल एंड कम्युनिकेशन सेंटर के साथ डेडीकेटेड मैन पावर रखकर ई चालान निर्गत करने का काम किया जा रहा है. इसे लेकर रांची स्मार्ट सिटी के कर्मियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं. इसे भी पढ़ें -HC">https://lagatar.in/kapil-sibals-argument-in-hc-babulal-came-to-bjp-after-winning-from-jv/">HC

में कपिल सिब्बल की दलील, बाबूलाल JVM से जीतकर BJP में आये, इसलिए उन्हें नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जा सकता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही