Search

 
 
 

रक्तदान शिविर में 501 यूनिट रक्त संग्रहित, थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए बनेगी जीवनदायिनी

 
Ranchi: बीएनआई रांची द्वारा दो दिवसीय महा रक्तदान शिविर का समापन मंगलवार को हुआ. इस दो दिवसीय कैंप में कुल 501 इकाई रक्त संग्रहित कर सदर अस्पताल ब्लड बैंक भेजा गया. संगठन ने 451 रक्त इकाई संग्रहित कर सदर अस्पताल ब्लड बैंक में देने का संकल्प लिया था,  इसमें पहले दिन यानी 13 जून को 182 रक्त इकाई एकत्रित हुई. जबकि दूसरे दिन मंगलवार को 319 रक्त इकाई एकत्रित की गयी. यह ऐसा आयोजन रहा जिसमें 150 से ज्यादा ऐसे डोनर्स निकले जिन्होंने पहली बार रक्तदान किया. रांची">https://lagatar.in/jharkhand-news/">रांची

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

थैलेसिमिया डे केयर केंद्र में पंजीकृत 600 बच्चों को भेजा जाएगा रक्त

रक्तदान महादान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य महेश पोद्दार शामिल हुए. उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र देकर उनका प्रोत्साहन किया. आयोजनकर्ताओं ने बताया कि शिविर से जितने यूनिट ब्लड का कलेक्शन हुआ है, सभी रक्त सदर अस्पताल स्थित थेलेसिमिया डे केयर केंद्र में पंजीकृत 600 बच्चों को भेजा जाएगा, जो इस भयावह बीमारी से जूझ रहे हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम लाइफ सेवर्स और सदर अस्पताल की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

इन्होंने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

कैंप के आयोजन में बीएनआई निदेशक अंकित जैन के साथ, अतुल गेरा, अविराज अग्रवाल, मोहित चोपड़ा, अभिषेक अग्रवाल, अचिंत छाबड़ा, संजय मोहता, पवन अग्रवाल, निलेश चौधरी, सिद्धार्थ भाटिया, चमंदीप सिंह, यश गुप्ता, विभोर अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही