Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Corona Update : राज्य भर में मिले 5041 नये मरीज, एक्टिव केस का आंकड़ा 35 हजार के पार

Advertisement
Advertisement

Ranchi :  झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़े में एक बार फिर इजाफा हुआ है. 24 घंटे के अंदर कोरोना के रिकॉर्ड 5041 नए मामले सामने आए है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे के दौरान झारखंड के विभिन्न जिले के 62 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ दिया हैं. वहीं कोरोना को मात देकर ठीक होने वाले लोगों की संख्या 2331 हैं. राज्य भर में कोरोना के एक्टिव केस का आंकड़ा बढ़कर 35826 पर पहुंच गया हैं. वहीं मौत का आंकड़ा बढ़कर 1609 पर पहुंच गया हैं.

रांची में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा साढ़े 12 हजार के पार

राजधानी में आज कोरोना के 1361 नए मामले सामने आए हैं. आंकड़ा बढ़कर 12 हजार के पार पहुंच गया है. रांची में एक्टिव केस की संख्या 12846 पर पहुंच गया है. वही आज रांची में 22 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है. वही दूसरे पायदान पर झारखंड का पूर्वी सिंहभूम जिला है. यहां कोरोना के 718 नए मामले सामने आए हैं. इस जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 5178 पहुंच गया हैं. जबकि इस जिले में 11 लोगों ने कोरोना के कारण दम भी तोड़ दिया है.

झारखंड कि इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

बोकारो में 206, चतरा में 170, देवघर में 161, धनबाद में 252, दुमका में 85, पूर्वी सिंहभूम में 718, गढ़वा में 86, गिरिडीह में 69, गोड्डा में 78, गुमला में 105, हजारीबाग में 195, जामताड़ा में 67, खूंटी में 159, कोडरमा में 326, लातेहार में 88, लोहरदगा में 87, पाकुड़ में 15, पलामू में 132, रामगढ़ में 231, रांची में 1361, साहेबगंज में 94, सरायकेला में 58, सिमडेगा में 47, पश्चिमी सिंहभूम में 251 मरीज मिले हैं.

इन जिलों में हुई मौत

चतरा में 1, देवघर में 1, धनबाद में 5, दुमका में 2, पूर्वी सिंहभूम में 11, गढ़वा में 1, गोड्डा में 2, खूंटी में 1, कोडरमा में 3, लोहरदगा में 1, पलामू में 1, रामगढ़ में 4, रांची में 22, साहेबगंज में 3, पश्चिमी सिंहभूम में 4 कोरोना संकम्रित की मौत हुई हैं.

दुमका में कोरोना से 2की मौत, 85नये मरीज मिले, 138ठीक हुए

उपराजधानी दुमका में कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हो गयी है. जबकि बुधवार को जिले के 85 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं. दोनों मौत दुमका के कोविड अस्पताल में हुई है. मृतकों में रानीश्वर के 60 वर्षीय जानकी राय और दुमका के 54 वर्षीय स्टीफन टुडू शामिल हैं. सिविल सर्जन डॉक्टर अनंत कुमार झा ने बताया कि 138 कोरोना संक्रमित मरीजों की फॉलोअप रिपोर्ट निगेटिव आई है. जिसके बाद जिले में कोविड को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 1,867 हो गयी है. हालांकि जिले में अब भी कोरोना के 783 एक्टिव केस हैं. जिनमें से 491 दुमका सदर के हैं. सीएस ने बताया कि बुधवार को कुल 788 सैम्पल की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही