Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ऐतिहासिक होगा 50 वां श्रीरामचरित मानस पाठ महायज्ञ: विधायक बैद्यनाथ राम

Advertisement
Advertisement
Ashish Tagore Latehar: विधायक सह श्रीरामचरित मानस नवाह्य परायण पाठ महायज्ञ समिति के मुख्य संरक्षक बैद्यनाथ राम ने शुभम संदेश व लगातार.इन से विशेष बातचीत की. बातचीत के क्रम में उन्होंने बताया कि इस वर्ष लातेहार में श्रीरामचरित मानस नवह्य परायण पाठ महायज्ञ के 50 वर्ष पूरे होंगे. इसे स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जायेगा. इसकी विशेष तैयारियां की जा रही है. कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक होगा. मौके पर महायज्ञ समिति के कोषाध्यक्ष विनोद कुमार महलका, सुनील शौंडिक व भोला प्रसाद मुख्य रूप से उपिस्थत थे. विधायक ने आगे बताया कि आगामी 14 अक्टूबर को महायज्ञ परिसर से विशाल एवं भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी. विभिन्न मार्गो का भ्रमण कर कलश यात्रा पुन: महायज्ञ स्थल पहुंचेगी. इसे भी पढ़ें - धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-sir-your-letter-remains-in-the-dustbin-the-department-does-not-work/">धनबाद

: साहब !आपका लेटर डस्टबिन में पड़ा रहता है, विभाग नहीं करता काम

15 अक्टूबर से परायण पाठ शुरू होगा

वहीं 15 अक्टूबर को परायण पाठ प्रारंभ होगा. परायण पाठ गिरिडीह के श्रीराम कथा वाचक अनिल वाचस्पति के द्वारा कराया जायेगा. शाम में मथुरा व वृंदावन के कलाकारों के द्वारा रामलीला का मंचन किया जायेगा. बातचीत के दौरान विधायक श्री राम ने बताया कि 1974 में जब यह आयोजन प्रारंभ हुआ था, तो उस समय इस आयोजन में मात्र सात हजार रुपये खर्च आया था. जबकि आज इस आयोजन में दस लाख रुपये से अधिक खर्च होता है. पाठकर्त्ता एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए महायज्ञ समिति के द्वारा हर सुविधा प्रदान की जाती है. पहले दर्जन भर महिलाएं व पुरोहित इस पाठ में बैठते थे. जबकि अब प्रति वर्ष पांच सौ से अधिक महिलाएं और कुंवारी कन्याएं परायण पाठ करती है. आयोजन पद्धति अब भी वही है, जो शुरुआती दौर में था. सुबह पांच बजे से सात बजे तक पूजा अर्चना, आठ बजे से दोपहर दो बजे तक तक ब्राह्मणों और महिला श्रद्धालुओं के द्वारा रामचरित मानस का पाठ होता है, संध्या में आरती होती है. कुछ वर्ष पूर्व तक रात्रि में विद्वानों का प्रवचन होता है. लेकिन विगत तीन-चार वर्षों से रामलीला व रासलीला का आयोजन किया जा रहा है. शारदीय नवरात्र के 10 दिनों तक के इस आयोजन से पूरे शहर का वातारण भक्तिमय एवं राममय हो जाता है. यदि यह आयोजन न हो तो शहर में नवरात्र और दशहरा का आनंद ही फीका पड़ जायेगा. महायज्ञ समिति के पदधारी पूरे मनोयोग से आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय रहते हैं. विधायक ने शहर वासियों से इस स्वर्ण जयंती समारोह को सफल बनाने की अपील की है. इसे भी पढ़ें - भाजपा">https://lagatar.in/bjp-takes-a-jibe-at-congress-boycotting-rahul-not-journalists-will-do-good/">भाजपा

ने कांग्रेस पर कसा तंज, पत्रकारों के नहीं, राहुल के बहिष्कार से होगा भला 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही