Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के 51 जवान कोरोना पॉजिटिव, 5 दिनों में ढाई गुना बढ़े संक्रमित

 

Ranchi : कोरोना संक्रमण के चपेट में तेजी से झारखंड पुलिस के जवान आ रहे हैं. झारखंड पुलिस के 51 जवान कोरोना संक्रमण की चपेट में आये हैं. पिछले पांच दिनों के दौरान झारखंड पुलिस के जवानों के संक्रमित होने में ढाई गुना इजाफा हुआ है. छह अप्रैल तक झारखंड पुलिस के 21 जवान कोरोना संक्रमित थे .पिछले पांच दिनों के दौरान यानि 11 अप्रैल तक झारखंड पुलिस के 51 जवान कोरोना संक्रमित हो चुके हैं.
झारखंड पुलिस के 5680 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए. जिनमें 5614 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमण से ठीक हो गए. इसके अलावा 15 पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी.

जानें कहां-कहां पुलिसकर्मी हुए कोरोना संक्रमित

झारखंड पुलिस के 51 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हुए हैं. जिनमें लोहरदगा में 02, चाईबासा में 01, रामगढ़ में 01, बोकारो में 01, दुमका में 01, देवघर में 05, जामताड़ा में 01, साहेबगंज में 02, जमशेदपुर में 02, रेल धनबाद में 01, जैप 1 में 06, आईआरबी 6 जामताड़ा में 04, आईआरबी 4 लातेहार में 03, आईआरबी 5 में 04, सैप 2 में 03, एसटीएफ रांची में 04, स्पेशल ब्रांच में 02, एसीबी में 01 और आईटीएस में 01 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो गए हैं.

15 पुलिसकर्मियों की कोरोना से हो गयी मौत

15 पुलिसकर्मियों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी. जिनमें रांची में 01, खूंटी में 01, गुमला में 02, जमशेदपुर में 01, रेल धनबाद में 01, जैप 2 में 01, जैप 4 में 01, आईआरबी 2 में 02, एसटीएफ रांची में 02, स्पेशल ब्रांच में 01, एसीबी में 01 और सीआईडी में स्थापित एक पुलिसकर्मी की कोरोना संक्रमण से मौत हो गयी.

पुलिस के सामने दोहरी चुनौतियां

कोरोना से बचने के लिए जारी लड़ाई में झारखंड पुलिस की भूमिका अहम रही है. इस दौरान पुलिस के सामने दोहरी चुनौतियां हैं. कोरोना में सबसे पहले तो कानून का पालन कराना अहम है. जबकि उस माहौल में असामाजिक तत्वों से निपटना भी एक बड़ी चुनौती है. क्योंकि कई पुलिसकर्मी इस दौरान कोरोना संक्रमित हो गये हैं. ऐसे में खुद को बचाते हुए लोगों को भी संक्रमण से बचाने की बड़ी जिम्मेवारी है. पुलिकर्मियों के सामने एक ओर जहां अपना काम बखूबी निभाने की जिम्मेदारी है. वहीं दूसरी ओर जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की भी चुनौती है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही