Search

 
 
 

बड़कागांव में फिर 52 टन अवैध कोयला जब्त

 
चार किमी सुरंग में चल रहा था कारोबार 300 मजदूर कर रहे थे कार्य : सहायक वन संरक्षक Hazaribagh : हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंडल के बड़कागांव स्थित अनुसूचित वन क्षेत्र के इंदरा (बरवनिया) के जंगलों से वन विभाग को बड़ी कामयाबी मिली है. अवैध कोयला उत्खनन कर भंडारित लगभग 50-52 टन कोयले को जब्त कर लिया गया. कोयले को जेसीबी मशीन से 13 ट्रैक्टरों में लादकर वन विश्रामागार लाया गया. इस मौके पर सहायक वन संरक्षक एके परमार ने बताया कि अवैध खनन करनेवाले बड़े वरदहस्त लोग हैं, क्योंकि अवैध खदान अंदर ही अंदर चार किलोमीटर तक सुरंग फैला हुआ है. इसमें लगभग 300 मजदूर कार्य करते हैं. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितने बड़े पैमाने पर यह अवैध धंधा चल रहा है. उन्होंने कहा कि लगातार छापेमारी जारी रहेगी. छापेमारी में हजारीबाग- बड़कागांव वन कर्मियों व बड़कागांव थाना का सहयोग रहा, जिसमें एसआई अभय कुमार व सशस्त्र बल भी शामिल थे. इसे भी पढ़ें:झारखंड">https://lagatar.in/in-the-district-conference-of-jharkhand-kushwaha-mahasabha-emphasis-on-solidarity-called-for-increasing-political-participation/">झारखंड

कुशवाहा महासभा के जिला सम्मेलन में एकजुटता पर जोर, राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने का किया आह्वान 

पिछले दिनों 120 टन अवैध कोयला किया गया था जब्त

पिछले दिनों 120 टन अवैध कोयला जब्त कर रेस्ट हाउस बड़कागांव लाया गया था. इस अवैध कोयला जब्त करने में मुख्य रूप से वनपाल रामचंद्र प्रसाद, वनकर्मी केशव महतो, भोला साहू, विनोद कुमार बेसरा, अशोक महतो, मनोरंजन कुमार, चंदन सिंह, चेतन कुमार, विद्या भूषण केसरी, रवि कुमार, सुभाष कुमार, महेश कुमार, ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य वनकर्मी व सशस्त्र बल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cm-hemant-soren-will-come-to-the-city-on-monday-will-be-involved-in-johar-yatra-on-24th/">चाईबासा

: सीएम हेमंत सोरेन सोमवार को आएंगे शहर, 24 को जोहार यात्रा में होंगे शामिल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही