Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रिम्स शासी परिषद की 52वीं बैठक 11 अक्टूबर को, 22 प्रस्तावों पर होगा मंथन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के शासी परिषद की 52वीं बैठक 11 अक्टूबर को होगी. इस दौरान कुल 22 प्रस्तावों पर निर्णय लिया जाएगा. बैठक में रिम्स के चिकित्सकों के निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने के लिए आईजीआईएमएस पटना की तर्ज पर डिटेक्टिव एजेंसी को भुगतान कर काम लेने पर निर्णय हो सकता है. इसके बाद छुप-छुपाकर निजी प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टरों को चिह्नित कर कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि रिम्स में कार्यरत डॉक्टरों को एनपीए (नॉन प्रैक्टिसिंग) अलाउंस का भुगतान किया जाता है. इसके अलावा शासी परिषद की बैठक में रिम्स के मैनपावर की बढ़ोतरी करने पर भी निर्णय लिया जा सकता है. वहीं रिम्स के लिए नये सिरे से मास्टर प्लान बनाने के लिए मेकॉन लिमिटेड के मनोनयन पर भी निर्णय लिया जा सकता है. इसे भी पढ़ें- लखीमपुर">https://lagatar.in/lakhimpur-incident-blot-on-humanity-display-of-cruelty-up-central-government-hemant-soren/">लखीमपुर

की घटना मानवता पर धब्बा, यूपी और केंद्र सरकार की क्रूरता का प्रदर्शन: हेमंत सोरेन

इन महत्वपूर्ण एजेंडों पर होगा निर्णय

  • आईजीआईएमएस पटना की तर्ज पर चिकित्सकों के प्राइवेट प्रैक्टिस की निगरानी के लिए डिटेक्टिव एजेंसी को फीस देकर कार्यालय पर निर्णय लिया जाएगा
  • क्षेत्रीय नेत्र संस्थान के निर्माण के लिए पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति पर मुहर लग सकती है
  • अभियंत्रण कोषांग के गठन और उसमें आवश्यक पदों के सृजन पर निर्णय
  • ई-हॉस्पिटल के लिए पीएमयू की स्थापना पर निर्णय
  • सीटीवीएस विभाग के सह प्राध्यापक के नियुक्ति के लिए तैयार मेधा सूची के परिणाम के प्रकाशन पर लगी रोक पर पुनर्विचार और रिजल्ट प्रकाशन पर निर्णय
  • सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक के विस्तार पर निर्णय, पुराने अस्पताल भवन के जीर्णोद्धार की सैद्धांतिक स्वीकृति पर निर्णय 
  • रिम्स के मास्टर प्लान के लिए मेकॉन लिमिटेड को मनोनयन पर निर्णय
  • डॉ सिराजुद्दीन के अनुग्रह अनुदान भुगतान पर निर्णय
  • रिम्स के कार्यबल की संख्या बढ़ाने पर संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा और निर्णय
  • पीपीपी मोड के अंतर्गत 20 डायलिसिस मशीन के अधिष्ठापन और संचालन के निर्णय का अनुमोदन
  • जिनोम सीक्वेंसिंग के लिए इकाई की स्थापना के निर्णय पर घटनोत्तर अनुमोदन
  • प्रशासनिक भवन के सामने सुंदरीकरण एवं पार्क विकसित करने की सैद्धांतिक स्वीकृति
इनके अलावा अन्य एजेंडा भी है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही