Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कैबिनेट की बैठक में 53 प्रस्तावों पर लगी मुहर, सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिलेंगे बैग

Advertisement
Advertisement
सरकारी स्कूलों के कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिलेंगे बैग Ranchi :  झारखंड मंत्रालय में आज शनिवार को सीएम चंपाई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई. बैठक में कुल 53 प्रस्तावों पर मुहर लगी है. निशुल्क विद्यालय योजना के तहत  57 करोड़ के खर्च से सरकारी विद्यालयों के कक्षा 1 से 8 तक के 37.7 लाख बच्चों को स्कूल बैग दिये जायेंगे. इसका लाभ कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को मिलेगा.

इन प्रस्ताओं पर लगी मुहर

  • राज्य ग्रामीण विकास संस्थान (सर्ड) का नाम बदलकर राज्य ग्रामीण विकास पंचायती राज संस्थान कर दिया गया है.  संस्थान में कार्यरत कर्मी पूर्ववत काम करते रहेंगे.
  • महिला एवं किशोरी कल्याण योजना के तहत महिलाओं को सेनेटरी पैड आपूर्ति योजना को स्वीकृति 
  • गर्म पोषाहार को  हर तीन माह (साल में चार बार) गैस रिफिलिंग की सुविधा मिलेगी. 
  • किसान समृद्धि योजना के लिए 80 करोड़ की मंजूरी
  • जज उत्तम आनंद की आश्रित पत्नी को अनुकंपा पर सहायक निबंधन के पद पर मिलेगी नौकरी
  • झारखंड राज्य निर्वाचन आयुक्त अब 65 साल तक कर सकेंगे काम
  • झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली 2024 के गठन को मिली मंजूरी
  • रोगी अभिज्ञा गुप्ता को निर्धारित सीमा से अधिक राशि प्रदान करने की स्वीकृति
  • कन्हैया सिंह लिपिक सेवानिवृत की सेवा नियमित कर दी गयी है. साथ ही उन्हें अनुमानीय वित्तीय लाभ मिलेगा.
  • साहिबगंज में ग्रामीण जलापूर्ति के लिए दो अरब (200 करोड़) की राशि स्वीकृति की गयी है.
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत जनजाति क्षेत्र में 91 आंगनबाड़ी केंद्र स्थापित किये जायेंगे. 
  •  मिलेट की खेती 40,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर 5 लाख हेक्टेयर में किया जायेगा.
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही