Ranchi : झारखंड के पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति व युवा कार्य विभाग के मंत्री हफीजुल हसन और हज समिति झारखंड के अध्यक्ष डॉ इरफान अंसारी ने शनिवार को कडरू स्थित हज हाउस में हज यात्रियों की परेशानी को लेकर बैठक की. मंत्री ने कहा कि रांची से 530 हज यात्री मदीना जाएंगे. हज यात्रियों से टिकट कंफर्म करने के लिए आवेदन मांगा जाएगा. इन लोगों से सोशल मीडिया, अखबार और फोन के माध्यम से संपर्क किया जाएगा. इरफान अंसारी ने कहा कि हज पर जाने के लिए 6 महीने से तैयारी की जाती है. झारखंड से 2800 हज यात्री मदीना जाएंगे. उनके लिए बेहतर सुविधा देने पर विचार किया जा रहा है. लगभग 900 हज यात्री 1-2 जून को कोलकाता से विमान से मदीना के लिए रवाना होंगे. मौके पर झारखंड हज समिति के सदस्य मौलाना तहजीबुल हसन, मौलाना मनीर , मो इकबाल समेत दर्जनों हज कमेटी के सदस्य शामिल थे. इसे भी पढ़ें – व्यवसायी">https://lagatar.in/demanded-extortion-of-20-lakhs-from-businessman-threatened-to-shoot-if-not-given/">व्यवसायी
से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी [wpse_comments_template]
से मांगी 20 लाख की रंगदारी, नहीं देने पर गोली मारने की धमकी [wpse_comments_template]
Leave a Comment