Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पांचवे चरण में 54 प्रत्याशी मैदान में, 3 प्रत्याशियों ने वापस लिया नाम

झारखंड में छ्ठे चरण के लिए अंतिम दिन 50 प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Ranchi : लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में प्रत्याशियों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 6 मई थी. झारखंड में 3 लोकसभा से 3 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया. नाम वापसी के बाद 54 प्रत्याशी मैदान में हैं. सोमवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी. चतरा लोकसभा से जय प्रकाश सिंह भोक्ता – निर्दलीय ने नाम वापस लिया. चतरा से 22 प्रत्याशी चुनाव में खड़े हैं. कोडरमा लोकसभा से 2 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिया. तौहीद अंसारी – निर्दलीय और रामेश्वर प्रसाद यादव – निर्दलीय ने अपना नाम वापस ले लिया है. कोडरमा से अब 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. वहीं हजारीबाग से किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया. हजारीबाग से 17 उम्मीदवार खड़े हैं. झारखंड में पांचवे चरण में कुल 148 नामांकन फार्म जमा हुए थे, जिसमें 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया था. स्क्रूटनी के बाद 57 प्रत्याशी मैदान में बचे थे. गांडेय विधानसभा उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नाम वापसी की अंतिम तिथि थी. गांडेय से किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया. वहां से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं.

छ्ठे चरण के लिए झारखंड से 118 उम्मीदवार

छठे चरण के लिए 6 मई को नामांकन का अंतिम दिन था. सोमवार को झारखंड से 50 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. अंतिम दिन 115 नामांकन फॉर्म जमा किए गए. अंतिम दिन गिरिडीह से 12, धनबाद से 10, रांची से 16 और जमशेदपुर से 12 प्रत्याशियों ने नॉमिनेशन किया. छठे चरण में झारखंड से 118 प्रत्याशी मैदान में हैं. गिरिडीह में 25, धनबाद में 28, रांची में 33 व जमशेदपुर में 32 प्रत्याशियों ने नामांकन किया. 7 मई को नॉमिनेशन फॉर्म की स्क्रूटनी की जाएगी. छठे चरण के नाम वापसी के लिए अंतिम तारीख 9 मई है. इसे भी पढ़ें : EXCLUSIVE:">https://lagatar.in/exclusive-ed-got-the-list-of-transfer-posting-from-the-residence-of-alamgirs-pa-assistant-jahangir-name-of-congress-state-president-rajesh-thakur-is-also-mentioned-know-which-officers-names-cam/">EXCLUSIVE:

आलमगीर के PA के सहायक जहांगीर के आवास से ईडी को ट्रांसफर पोस्टिंग का मिला लिस्ट, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नाम का भी जिक्र, जानें किन-किन अधिकारियों का नाम आया सामने
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही