Search

 
 
 

544 पुलिसकर्मियों को शुगर व किडनी के इलाज के मिले 1.39 करोड़

 
Ranchi : झारखंड पुलिस के जवानों को शुगर का इलाज या किडनी ट्रांसप्लांट कराने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा. क्योंकि इसके लिए झारखंड पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए राहत राशि मंजूर की गई है. जिन्होंने पुलिस मुख्यालय में आवेदन दिया था. डीजीपी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई. जिसके बाद पुलिस सहाय्य एवं कल्याण कोष से उन पुलिसकर्मियों व उनके निकट परिजनों को चिकित्सा के लिए अलग-अलग राशि स्वीकृत की गई है. यह राशि तीस हजार रुपए से लेकर सात लाख तक निर्धारित की गई है. 544 पुलिसकर्मियों के आवेदनों की मंजूरी के बाद इलाज के लिए 1.39 करोड़ की रकम आवंटित की गई है. इस संबंध में डीजीपी के आदेश पर डीआईजी (बजट) ने संबंधित जिलों के एसपी के साथ पुलिस के विभिन्न विंगों से राशि मुक्त करने का निर्देश दिया है. जहां फिलहाल लाभुक पुलिसकर्मी तैनात हैं. इसे भी पढ़ें - काबुल">https://lagatar.in/blast-outside-military-airport-in-kabul-news-of-many-people-killed/">काबुल

में मिलिट्री एयरपोर्ट के बाहर ब्लास्ट, कई लोगों के मारे जाने की खबर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही