Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद जिले के 5446 लाभुकों को मिली सर्वजन पेंशन की पहली किस्त

Advertisement
Advertisement
Dhanbad : धनबाद जिले के 50 से 60 वर्ष के 5446  लाभुकों को बुधवार को सर्वजन पेंशन योजना की पहली किस्त की राशि उनके बैंक खाते में भेजी गई. महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड की ओर से धनबाद के न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में उन्हें योजना का लाभ दिया गया. इस मौके पर पोषण पखवाड़ा के शुभारंभ के साथ-साथ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजाना के तहत भी लोगों को लाभ दिया गया. समाराह का शुभारंभ टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो व डीसी माधवी मिश्रा ने संयुक्त रूप से किया. सर्वजन पेंशन योजना के तहत पहली किस्त के रूप में लाभुकों के खाते में दो-दो हजार रुपए की राशि भेजी गई. साथ ही 30 सेविका व सहायिका को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. 3 किशोरियों को सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया गया. राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 17 लाभुकों के बीच 340000 रुपए का भुगतान भी किया गया. डीसी ने बताया कि जिले में सर्वजन पेंशन के लिए कुल 34164 आवेदन प्राप्त हुए हैं. जांच के बाद इनमें से 13961 लोगों को पेंशन की स्वीकृति दी गई है. समारोह में  राज्य सरकार की गोदभराई  व अन्नप्राशन सहित अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए नुक्कड़ नाटक, शानदार नृत्य, गायन और बच्चों के बीच फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. समाज कल्याण विभाग की ओर से लाभुकों के बीच ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर का वितरण भी किया गया. मौके पर उप विकास आयुक्त सादात अनवर, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नियाज अहमद समेत कई बीडीओ, सीओ व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-surroundings-on-the-assurance-of-adm-the-strike-of-topchanchi-mukhiya-sangh-ended-on-the-11th-day-including-2-news/">धनबाद-आसपास

: एडीएम के आश्वासन पर तोपचांची मुखिया संघ का धरना 11वें दिन समाप्त समेत 2 खबरें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही